फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Election Commission changed two observers, people will be able to complain, mobile numbers issued

अलीगढ़ः चुनाव आयोग ने दो प्रेक्षक बदले, आमजन कर सकेंगे मिलकर शिकायत, जारी हुए मोबाइल नंबर

Fri, 28 Jan 2022 01:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
Election Commission changed two observers, people will be able to complain, mobile numbers issued
चुनाव आयोग ने पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए तैनात किए गए सात प्रेक्षकों में से दो प्रेक्षकों में बदलाव किया है। जिसमें एम वीरा ब्रह्मैया को कोल व शहर विधानसभा क्षेत्र एवं राजेश जोगपाल को इगलास विधान सभा क्षेत्र में चुनाव में आदर्श आचार संहिता के पालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडीएम सिटी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश पटेल ने बताया कि जिले की सातों विधान सभाओं में आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। बिना अनुमति किसी भी प्रकार के प्रचार-प्रसार, रोड शो व रैली के आयोजन पर रोक है। उन्होंने बताया कि विधानसभा खैर के प्रेक्षक डीके बेहरा सर्किट हाउस के कमरा नंबर तीन में ठहरे हुए हैं। बरौली के राजेश कुमार ओगरे एएमयू अतिथि गृह संख्या दो के कमरा नंबर एक में, अतरौली के प्रेक्षक डॉ. चंद्रशेखर खरे लोक निर्माण के अतिथि गृह संख्या दो के कमरा नंबर दो में, छर्रा के लिए रेघु जी सर्किट हाउस कमरा नंबर पांच में, कोल व शहर विधानसभा क्षेत्र के एम वीरा ब्रह्मैया लोक निर्माण अतिथि गृह के कमरा नंबर एक में ठहरे हुए हैं। इगलास के राजेश जोगपाल सर्किट हाउस के कमरा नंबर छह में ठहरे हुए हैं। पुलिस प्रेक्षक पी. विजयन सर्किट हाउस के कमरा नंबर चार, खैर, बरौली व इगलास के लिए व्यय प्रेक्षक भेरा राम एएमयू के अतिथि गृह के कमरा नंबर दो, अतरौली, छर्रा, कोल व शहर के लिए व्यय प्रेक्षक आरश्री बालाजी एएमयू अतिथि गृह के कमरा नंबर तीन में ठहरे हुए हैं। इन सभी से आमजन की मुलाकात का समय तय कर दिया गया है। निर्धारित समय में प्रेक्षकों से मुलाकात कर चुनाव से संबंधी शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन

विधानसभा, प्रेक्षक, मोबाइल नंबर, मिलने का समय
खैर, डीके बेहरा, 9897480250, सुबह 10 से 12 बजे तक।
बरौली, राजेश कुमार ओगरे, 7830940731, सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक।
अतरौली, डॉ. चंद्रशेखर खरे, 9897921674, सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक ।
छर्रा, रेघु जी, 9027157925, सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक।
कोल व शहर, एम.वीरा ब्रह्मैया, 8077557964, सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक।
इगलास, राजेश जोगपाल,7078149056, सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक।
व्यय प्रेक्षक खैर, बरौली व इगलास, भेरा राम, 7078436842, 10 से 12 बजे तक।
अतरौली, छर्रा, कोल व शहर, आरश्री बालाजी, 7668854299, पूर्वान्ह 11:30 से 12:30 बजे तक।
पुलिस प्रेक्षक, पी विजयन, 7839876355, सुबह नौ बजे से 10:30 बजे तक।
चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को खर्चे की करानी होगी जांच
विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को अपने चुनावी खर्चे की जांच कराना अनिवार्य होगा। एसडीएम अनिल कटियार ने इगलास विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए 31 जनवरी, चार व आठ फरवरी का दिन तय किया है। उन्होंने बताया कि व्यय निरीक्षण के लिए निर्वाचन व्यय रजिस्टर, प्रत्याशी व उनके निर्वाचन एजेंट के हस्ताक्षर युक्त समस्त बिल एवं बाउचर और अन्य सहायक दस्तावेजों की मूल एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित दिनों में कलेक्ट्रेट एडीएम न्यायिक न्यायालय में पहुंचना होगा। यहां पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चुनाव खर्च की जांच करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed