फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Elderly farmer dies of cold while on his farm

Aligarh News: खेत पर गए बुजुर्ग किसान की ठंड से मौत

Thu, 25 Dec 2025 02:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Elderly farmer dies of cold while on his farm
अकराबाद। गांव इरखिनी मंडनपुर में बुधवार शाम एक वृद्ध किसान का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला है। परिजनों ने वृद्ध की मौत ठंड से होना माना है।
विज्ञापन

गांव इरखिनी के प्रेमपाल सिंह यादव ने पुलिस को बताया है कि उनके बाबा किताब सिंह (70) मंगलवार दोपहर घर से खेत पर गए थे, इसके बाद वह शाम तक घर वापस नहीं लौटे। परिवार के सभी लोग इधर-उधर उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच बुधवार की शाम समय करीब पांच बजे पता चला कि किताब सिंह का शव खेत में पड़ा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चंद्रवाल मौके पर पहुंचे, उन्होंने बताया कि बुजुर्ग किसान के परिजनों ने उनकी ठंड से मौत होना बताया है। फोरेंसिक टीम से जांच पड़ताल कराकर शव की पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed