फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Elderly couple sleeping in farm hut strangled to death

Aligarh News: खेत पर झोंपड़ी में सो रहे बुजुर्ग दंपति की गला दबाकर की गई हत्या, तीनों बेटे हिरासत में

Sat, 25 Mar 2023 05:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 25 Mar 2023 05:27 PM IST
सार

अलीगढ़ में थाना इगलास के गांव बादामपुर में बुजुर्ग दंपति खेत पर झोंपड़ी में 80 और 72 वर्षीय बुजुर्ग दंपति की लाश पड़े होने की सूचना मिली। झोंपड़ी का सामान भी अपनी जगह पर था। दंपति के गले पर चोट के निशान थे।

विज्ञापन
Elderly couple sleeping in farm hut strangled to death
झोंपड़ी में जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेत पर झोंपड़ी में सो रहे बुजुर्ग दंपति की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग दंपति के गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


अलीगढ़ में थाना इगलास के गांव बादामपुर में बुजुर्ग दंपति खेत पर झोंपड़ी में सो रहे थे। दोनों मृत अवस्था में पड़े हुए मिले। झोंपड़ी के आस-पास इनके खेत है। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाल प्रवीण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम द्वारा भी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं पुलिस ने मृतक दंपति के बेटे पूरन, राजेंद्र व दिनेश को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि झोंपड़ी में 80 वर्षीय रामजीलाल और 72 वर्षीय भगवान देवी की लाश पड़े होने की सूचना मिली। झोंपड़ी का सामान भी अपनी जगह पर था। दंपति के गले पर चोट के निशान थे। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपति के तीन पुत्र हैं और चार बेटियों की शादी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग दंपति पर 20 बीघा जमीन है, जो अभी उन्हीं के नाम है। हत्या में व्यक्तिगत रंजिश की संभावना के मद्देनजर पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। संपत्ति के बंटवारे को लेकर परिवार में आए दिन कलह होती रहती है। घटना ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, हालांकि कोई भी ग्रामीण इस मामले में खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed