फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Elderly couple commits suicide by consuming poison on Karwa Chauth

50 साल से साथ जिए और अब साथ मरे: 72 के पूरन और 70 की चमेली ने करवा चौथ पर दी जान, गंगा किनारे खाया जहर

Fri, 10 Oct 2025 03:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 10 Oct 2025 03:22 PM IST
सार

थाना प्रभारी ने प्राथमिक जांच में संभावना जताई कि पहले चमेली देवी को जहर दिया गया, फिर पूरन सिंह ने खुद जहर खाया। जहर के सेवन से दोनों की हालत बिगड़ी और वे अचेत होकर वहीं गिर पड़े। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को पूरन सिंह मृत अवस्था में मिले।

विज्ञापन
Elderly couple commits suicide by consuming poison on Karwa Chauth
मृतक पूरन सिंह और चमेली देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

घरेलू कलह के चलते रिश्तों में घुले जहर ने करवा चौथ जैसे पवित्र पर्व पर एक बुजुर्ग दंपती की जान ले ली। गृह क्लेश से तंग अतरौली के दंपती ने 10 अक्तूबर की सुबह बुलंदशहर के रामघाट गंगा तट पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को बुजुर्ग पूरन सिंह (72) मृत मिले, जबकि गंभीर रूप से अचेत वृद्धा चमेली देवी (70) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। 

विज्ञापन


रामघाट थाना प्रभारी के अनुसार अलीगढ़ जनपद के अतरौली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बढ़ेरा गांव के पूरन सिंह 10 अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजे अपनी पत्नी चमेली देवी को गंगा स्नान के बहाने घर से लेकर आए थे। रामघाट पहुंचकर दोनों ने पहले गंगा में स्नान किया, फिर गंगा तट से पहले बाजार के पास एकांत में एक मंदिर को चुना। आशंका है कि वहीं दोनों ने एक साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस को मौके से जहर के तीन पैकेट मिले, जिनमें से दो खाली थे। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने प्राथमिक जांच में संभावना जताई कि पहले चमेली देवी को जहर दिया गया, फिर पूरन सिंह ने खुद जहर खाया। जहर के सेवन से दोनों की हालत बिगड़ी और वे अचेत होकर वहीं गिर पड़े। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को पूरन सिंह मृत अवस्था में मिले। गंभीर रूप से अचेत चमेली देवी को तत्काल सीएचसी भेजा गया। वहां से उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया, मगर उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि परिवार में आए दिन किसी न किसी बात पर नोकझोंक होती रहती थी। शुक्रवार की सुबह भी परिवार में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद पूरन सिंह पत्नी को लेकर घर से गंगा स्नान के लिए जाने की बात कहकर निकल गए। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक पूरन सिंह के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि चमेली देवी का शव परिजन बिना पोस्टमार्टम के घर ले गए थे। 

मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। वृद्ध के शव का बुलंदशहर में पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला गृह क्लेश के चलते आत्महत्या किए जाने का सामने आ रहा है। उनके पास से जहरीले पदार्थ के खाली पाउच भी मिले हैं।- डाॅ. तेजवीर सिंह, एसपी देहात बुलंदशहर। 


यह घटना बुलंदशहर में हुई है। मगर सूचना पर चौकी पुलिस को गांव भेजा गया था। परिवार ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। न किसी तरह की कोई शिकायत या विवाद बताया। बुजुर्ग का शव भी बुलंदशहर से पहुंच गया था। दोनों शवों का देर रात अंतिम संस्कार कर दिया गया।-राजीव द्विवेदी, सीओ अतरौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed