फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Elderly and Handicapped voters showed enthusiasm on the second day too

अलीगढ़ः दूसरे दिन भी बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

Sun, 06 Feb 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Elderly and Handicapped voters showed enthusiasm on the second day too
चुनाव आयोग के निर्देश पर पहली बार दिव्यांग एवं बुजुर्गों को घर बैठे ही मतदान की सुविधा मिलने पर मतदाताओं में खूब उत्साह देखने को मिला। दो दिन में 1830 मतदाताओं में से 1592 मतदाताओं ने बैलेट पोस्टल के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। मतदान के पहले दिन 1169 दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एडीएम प्रशासन डीपी पाल ने बताया कि मतदान प्रक्रिया में जिले की खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, शहर व इगलास विधानसभा क्षेत्र में 80 साल से अधिक उम्र वाले 46,820 बुजुर्ग मतदाता व 15,101 दिव्यांग मतदाता चिह्नित किए गए थे। इनमें से 1830 मतदाताओं ने बैलेट पोस्टल से मतदान करने की सहमति जतायी थी। जिसमें 1223 बुजुर्ग व 607 दिव्यांग शामिल थे। मतदान कराने को 115 पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी लगायी गई थी। उन्होंने बताया कि मतदान के बाद बैलेट पेपर व संबंधित अभिलेख जिला कोषागार में जमा करा दिए गए हैं। जिन्हें 10 मार्च को मतगणना के दौरान धनीपुर मंडी में ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed