फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Elder of 80 years gave Corona a beating

80 वर्ष की बुजुर्ग ने कोरोना को दी पटखनी

Tue, 02 Jun 2020 08:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Elder of 80 years gave Corona a beating
80 वर्षीय वृद्धा के कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद मेडिकल कॉलेज से घर के लिए रवाना करते डॉक्टर। - फोटो : CITY OFFICE
80 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोरोना को परास्त कर मंगलवार को अपने घर पहुंची। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के मुताबिक, जिले में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों में यह अब तक की सबसे उम्रदराज महिला हैं।
विज्ञापन

एएमयू जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रो.शाफे किदवई ने बताया कि सोमवार को जेएन मेडिकल कॉलेज में आठ महीने के एक बच्चे ने कोरोना वायरस को हराया था। यह जिले का सबसे छोटा कोरोना वॉरियर्स था। मंगलवार को 80 वर्षीय महिला ने कोरोना वायरस को हराकर अपने घर के लिए विदा ली। इस महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर जेड अहमद, प्रोफेसर एमएस जहीर, डॉ. आमिर, डॉ. इमराना और डॉ. उम्मूल बनीन की देखरेख में हुआ। मंगलवार को हॉस्पिटल के डॉक्टर, स्टाफ व अन्य लोगों ने तालियां बजाकर 80 वर्षीय महिला को रवाना किया।
विज्ञापन

इसके अलावा जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के बाद पॉजिटिव पाए गए सैंपल की संख्या अब 300 से पार पहुंच गई है। अब तक 303 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक कुल 14648 सैंपल की जांच हो चुकी है। सोमवार को भी 265 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 9 सैंपल पॉजिटिव पाए गए थे। इसमें पांच अलीगढ़ के थे। तीन सादाबाद के और एक सैंपल कासगंज का पॉजिटिव पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed