{"_id":"6265adbbc94b181d644be67a","slug":"eight-robbers-arrested-for-robbing-bikes-including-gang-leader-aligarh-news-ali290044893","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : बाइक लूटने वाले आठ बदमाश गैंग सरगना सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : बाइक लूटने वाले आठ बदमाश गैंग सरगना सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इगलास पुलिस ने शनिवार को बाइक लूट और चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग के आठ सदस्य सरगना सहित गिरफ्तार किए हैं। इनके पास से आठ बाइकें भी बरामद हुई हैं। यह सफलता मुरसान तिराहा पर शनिवार देर शाम चेकिंग के दौरान मिली। गिरफ्तार गैंग सरगना हाथरस के मुरसान का है। वह अपने भतीजे संग मिलकर इस गैंग को चला रहा था। अभी इनके कुछ साथी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
एसपी देहात शुभम पटेल व सीओ इगलास अशोक कुमार के अनुसार मुरसान तिराहा पर शनिवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान तीन बाइकों पर तीन लोगों को रोका गया। लेकिन वे रुकने के बजाय भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। थाने लाकर हुई पूछताछ में उन्होंने स्वीकारा कि वे लूट व चोरी की बाइकों को ठिकाने लगाने जा रहे थे।
बाद में उनकी निशानदेही पर पांच अन्य साथियों को पकड़ा गया और गांव कांडली में सिंचाई विभाग के खंडरनुमा भवन से पांच बाइक भी बरामद कर ली गईं। सभी ने स्वीकारा कि वे अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा में बाइक लूट व चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। राह चलते किसी भी बाइक सवार को हथियार के बल पर डरा धमकाकर बाइक लूट लेते थे। बाद में इन बाइकों को सस्ते दामों में ग्रामीण क्षेत्र में ही बेच देते। गैंग को पकड़ा गया हाथरस मुरसान के नगला अन्नी का राकेश उर्फ रॉकी, उसका भतीजा हरवीर उर्फ गेंडा चलाते हैं। पुलिस रिकार्ड के अनुसार अलग-अलग जनपदों में रॉकी पर चोरी लूट के नौ मुकदमे, रवि पर दो, हरवीर उर्फ गेंडा पर दस, रामेश्वर उर्फ रामू पर नौ, अभिषेक पर आठ, रिषु पर पांच, भरत उर्फ राघव यादव पर तीन, लोकेश पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में इन्होंने अपने साथियों के नाम उजागर किए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगी है। इनमें संजय उर्फ दीवान मिर्जापुर इगलास, प्रेमपाल पुत्र फौरन सिंह कपूरा खेड़ा इगलास, अनिल उर्फ गोलू बाबू नगला मुरसान हाथरस, सचिन उर्फ चूचू बिचपुरी राया मथुरा, सामे मई इगलास शामिल हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार अपराधी--
-गैंग लीडर रोकी उर्फ राकेश नगला अन्नी मुरसान जनपद हाथरस
-गैंग लीडर का भतीजा हरवीर उर्फ गेंडा नगला अन्नी मुरसान, हाथरस
-रवि मई थाना इगलास जनपद अलीगढ़
-अभिषेक नगला अधोता थाना इगलास, अलीगढ़
-रिषु बड़ा कला मुरसान, हाथरस
-भरत उर्फ राघव बाबू नगला मुरसान, हाथरस
-रामेश्वर उर्फ रामू स्यौरा इगलास, अलीगढ़
-लोकेश मथु थाना मुरसान, हाथरस
ये हुआ बरामद:-
- आठ मोटर साइकिल, इनमें दो बुलट बाइक
- दो तमंचा 315 बोर व चार जिंदा कारतूस 315 बोर
- लूट के 12670 रुपये
गिरफ्तारी करने वाली टीम
इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह, एसएसआई अजब सिंह, एसआई शिवनंदन आनंद, सतीश कुमार, विनीत कुमार, राजीव कुमार, हेड कांस्टेबल धर्मपाल सिंह, जयप्रकाश, मोहरपाल, उमेश चंद, कांस्टेबल धर्मवीर सिंह, रुपेंद्र, मुकेश चाहर, अमित यादव, नवीन अहलावत, पंकज, प्रदीप कुमार शामिल रहे।