फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Eight people died in road accidents in Aligarh

Aligarh News: अलीगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत

Mon, 09 Jun 2025 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 09 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Eight people died in road accidents in Aligarh
जिले में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुबह साढ़े छह बजे थाना गोरई की मथुरा सीमा पर कैंटर की टक्कर से इगलास के गांव भरतपुर निवासी राजपाल, उनकी पत्नी मीरा और नाती युवराज की मौत हो गई। गभाना के गांव हीरापुर पर बाइकों की भिड़ंत में मीनाक्षी खुर्जा की जान चली गई।
विज्ञापन

अतरौली के गांव पिलखुनी के समीप अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारने से आराध्या (4) पुत्री चंद्रपाल गांव खुशहालगढ़ी की मौत हो गई। गंगीरी के गांव नगला गुलरिया पर दोपहर कार की टक्कर से सीओ ऑफिस डाक लेकर जा रहे होमगार्ड सत्यदेव गांव बैजना दादों की मौत हो गई। अकराबाद में जीटी रोड पर गांव सिहौर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्रेमवती गांव रोहिना सिंहपुर की जान चली गई। थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र में बाइकों की भिड़ंत में सूरज हरदुआगंज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन





जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत हुई है। घायल अस्पतालों में भर्ती करा दिए हैं। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। अमृत जैन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed