{"_id":"5b22d08e4f1c1bf56e8b80b5","slug":"eid-tomorrow-zuma-al-wida-today-preparations-are-perfect","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद कल, जुमा अल विदा आज, तैयारियां मुकम्मल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद कल, जुमा अल विदा आज, तैयारियां मुकम्मल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
रेलवे रोड ऊपरकोट पर ईद को लेकर खरीददारी करने को लगी भीड़
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार रात ईशा की नौ बजे की नमाज तक ईद के चांद के दीदार का इंतजार हुआ। कुछ बड़े शहरों की गवाही भी टटोली गई। लेकिन ईशा की नमाज होने तक न तो चांद का दीदार हुआ और न ही किसी बड़े शहर के धार्मिक गुरु की गवाही मिली। इसके बाद शहर मुफ्ती खालिद हमीद ने सबसे रायशुमारी करने के एलान किया कि शुक्रवार को इस रमजान का पांचवां जुमा अल विदा होगा। शुक्रवार को चांद का दीदार होने या दीदार की गवाही मिलने के बाद शनिवार को ईद मनाई जाएगी। इस तरह से अबकी बार के रमजान में पांच जुमा अल विदा हो गए हैं। शुक्रवार 15 जून को पांचवां जुमा अल विदा होगा। शनिवार को ईद का त्योहार जोश ओ खरोश के साथ मनाया जाएगा।
जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त रूप से शाहजमाल स्थित नये पुराने ईदगाह, जमालपुर ईदगाह सहित अन्य प्रमुख मस्जिदों में साफ सफाई, स्थानीय यातायात व्यवस्था, सुरक्षा को लेकर इंतजाम पुख्ता कर लिए हैं। ईद के प्रमुख नमाज स्थलों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी।
यूनिवर्सिटी जामा मस्जिद में 7ः30 और 8ः30 बजे नमाज
शनिवार को ईद-उल फितर की नमाज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की जामा मस्जिद एहले सुन्नत (सुन्नी) के लिये प्रात: 7:30 बजे तथा एहले तशी (शिया) के लिये प्रात: 8:30 बजे अदा की जाएगी। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दी गई है।
विज्ञापन
बाजारों में रात तक रही भीड़
गुरुवार को पूरे दिन बाजारों में भीड़ उमड़ती रही। रेलवे रोड, पत्थर बाजार, मामूभंाजा, बड़ा बाजार, महावीरगंज, सराय हकीम, अप्सरा रोड, ढपरा रोड, इंदिरा मार्केट, ऊपरकोट, घास की मंडी, सराफा बाजार, अमीरनिशां, रामघाट रोड, सेंटर प्वाइंट, जमालपुर, शाहजमाल, शमशाद मार्केट में सुबह से लेकर रात तक खरीददारी होती रही। कपड़े, साड़ी, सलवार सूट, चुन्नी, रेडीमेड कपड़े, छोटे बच्चों के कपड़े, कुर्ता पायजामा, टोपी, इत्र, जींस, शर्ट, टी शर्ट, सैंडिल, जूते सबसे ज्यादा खरीदे गए। देर रात तक दुकानदारों में रौनक रही। अमीरनिशा और रेलवे रोड पर मेंहदी लगवाने वालों के यहां भी शाम तक भीड़ रही।
यातायात व्यवस्था इस तरह होगी...
ईद-उल-फि तर के मौके पर शहर में यातायात व्यवस्था निम्नवत रहेगी। वाहनों का प्रतिबंधित समय सुबह 5 बजे से दोपहर 11 बजे तक प्रभावी रहेगा। सभी प्रकार के भारी एवं हल्के वाहन, जिसमें चार पहिया वाहन सम्मिलित है। साथ ही ई रिक्शा टिर्री का प्रवेश निम्नानुसार प्रतिबंधित रहेगा। जिन स्थानों पर यातायात पुलिस बल नही लगाया गया है। उन स्थानों पर संबंधित थाना प्रभारी पर्याप्त पुलिस बल लगाकर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। पुलिस प्रशासन ने जनसामान्य से अनुरोध किया है कि उक्त समय पर वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
1- बन्नादेवी फ ायर सर्विस वाले तिराह से गूलर रोड तथा रघुवीर रोड की ओर
2- मसूदाबाद चौराहे से जमीराबाद चौराहे की ओर
3- रसलगंज चौराहे से मलखान सिंह की ओर
4- कवरकुत्ता तिराहे से रेलवे रोड की ओर।
5- आगरा रोड से मामू भान्जा की ओर।
6- मदारगेट तिराहे से हलवाई खाना की ओर।
7- सासनीगेट चौराहे की ओर।
8- इगलास रोड से कासिम नगर बाईपास की ओर।
9-खैर रोड पर गोंडा तिराह से खैर अड्डा की ओर।
1- देहलीगेट चौराहा से खैर रोड की ओर
2- खैर रोड पशुचिकित्सालय के पास स्थित सम्पूर्ण मार्ग।
3- खटीकान चौराहे से खैर रोड की ओर।
4- हीरानगर चौराहे से खैर रोड की ओर।
5- हीरानगर चौराहे से पटपटगंज तिराहे की ओर।
6- हीरागंज चौराहे से चरख वाले की ओर।
7- जौहरी मन्दिर से चरख वाले की ओर
8- करवला से ईदगाह की ओर।
9- महेशपुर फ ाटक से थाना क्वार्सी की ओर।
10- जमालपुर फाटक से चौकी जमालपुर की ओर।
11- पुरानी चुंगी जमालपुर की ओर।
ईदगाह पहुंचे महापौर, नगर आयुक्त, व्यवस्थाएं परखीं
ईद के अवसर पर व्यवस्थाओं को परखने के मकसद से महापौर मो. फुरकान और नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने शहर में विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया। शहर के सम्मानीय लोगों से मिलकर उनके साथ संवाद किया।
गुरुवार को महापौर और नगर आयुक्त सबसे पहले ईदगाह शाहजमाल पहुंचे। यहां पर ईदगाह कमेटी के सदर व कमेटी के सदस्यों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी की। ईदगाह कमेटी के सदर हाजी सफुआ पहलवान ने बताया कि पिछले 18 सालों से साल में दो बार ईद व बकरीद की नमाज सहित कुल 36 नमाजें उनके नेतृत्व में ईदगाह में हुई हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल बहुत जल्द और बेहतर व्यवस्थाएं नगर निगम द्वारा कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि ईदगाह के टैंक खाली हो गए हैं पेड़ पौधों की कटाई व ईदगाह पर झालर आदि नगर निगम ने डलवाए हैं।
ईदगाह के बाद दोनों ऊपरकोट, जामा मस्जिद, पठान मोहल्ला, खाई डोरा, तुर्कमान गेट, भुजपुरा, सासनी गेट, हाथी पुल, देहली गेट आदि क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए मुस्लिम बुद्धिजीवियों से नगर निगम की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी की। इस अवसर पर मुख्य अभियंता कैलाश सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार, अधिशासी अभियंता रमाकांत राम, सहायक अभियंता अतर सिंह, एनके कनौजिया, कर अधीक्षक अजीत राय, धर्मवीर सिंह, अहसन रब आदि मौजूद थे।