फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   E Ticket Corruption

तत्काल कोटे की ई टिकटों की कालाबाजारी का भंडाफोड़

Fri, 14 Feb 2020 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
E Ticket Corruption
रेलवे सुरक्षा बल व रेलवे की अपराध शाखा ने तत्काल कोटे के ई टिकट के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। टीम ने इस मामले में आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंट को रंगे हाथों दबोचा है। वह दस साल से अवैध कारोबार चला रहा था। उसके पास से 39 हजार रुपये के अग्रिम तिथि के 22 टिकट एवं उपकरण बरामद किए हैं। एजेंट को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सीएस तोमर ने बताया कि क्वालिटी बुक सेंटर नरौरा जिला बुलंदशहर से ई-टिकटों की अवैध कालाबाजारी की शिकायत मिल रही थी। इस पर अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार कौशिक, आरपीएफ एसआई रवि कुमार सिवाच, एएसआई ओमकार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच में पता चला कि आईआरसीटीसी का अधिकृत एजेंट श्यामपुरी नरौरा निवासी धीरज जैन पुत्र आरके जैन इस मामले में लिप्त है।
विज्ञापन

टीम ने सेंटर पर छापा मारकर आरोपी धीरज को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर पूछताछ में उसने चौकाने वाला खुलासा करते हुए स्वीकार किया कि वह दस साल से यह कारोबार कर रहा है। उसने वर्ष 2010 में बतौर एजेंट आईआरसीटीसी पर अधिकृत यूजर आईडी बनाई थी। इस आईडी से वह एक माह में केवल छह तत्काल टिकट बुक कर सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह भी तत्काल कोटा खुलने के 15 मिनट बाद। इसके बाद उसने अलग-अलग 22 पर्सनल आईडी बनाकर ई-टिकटों की कालाबाजारी शुरू कर दी। धीरज ने 23 आईडी से पिछले दस साल में 9138515 रुपये के 5346 अवैध ई टिकट बनाएं। तलाशी में उसके पास से भविष्य की यात्रा के 22 ई-टिकट बरामद हुए। इनकी कीमत भी 390150 रुपये आंकी गई है। उसके पास से मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर के साथ ही अन्य सामान बरामद किया गया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed