{"_id":"6209540116e38f1ab273168c","slug":"e-buses-will-start-from-today-aligarh-news-ali2851063165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : आज से शुरू हो जाएगा ई बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : आज से शुरू हो जाएगा ई बसों का संचालन
विज्ञापन
सूतमील बस स्टैंड पर खड़ी ई बसें।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में हुए ई बस हादसे की धमक जिले में भी सुनाई दे रही है। पिछले दो दिनों से ई बसों के पहिये थमे हुए हैं। ड्राइवरों को दो दिन में बस चलाने की और अधिक तकनीकी जानकारी दी गई है। आज से यह सेवा दोबारा शुरू हो जाएगी। वहीं शनिवार को मानदेय को लेकर ड्राइवरों ने विरोध भी किया था। उनका कहना था कि उन्हें जो मानदेय बताया था वह नहीं मिल रहा है।
पिछले दिनों कानपुर में ई बस के ड्राइवर ने नशे की हालत में कई लोगों को रौंद दिया था। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी। वहीं तीन दिन पूर्व कानपुर में दोबारा ई बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में सात लोग घायल हुए। इनमें एक गंभीर घायल है। इसके चलते जिले में भी ई बस ड्राइवरों के प्रशिक्षण पर सवाल उठे। शनिवार को ई बस सेवा रोक दी गई। सभी बसों को सारसौल स्थित वर्कशॉप पर खड़ा करा दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि ऊपर से ई बस सेवा को रोकने की गाइड लाइन थी। शनिवार और रविवार को बस सेवा रोक दी गई थी। ड्राइवरों को रविवार को तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया है। सोमवार से ई बस सेवा दोबारा शुरू हो जाएगी।
ड्राइवरों का ऑनलाइन टेस्ट हुआ, ट्रेनिंग भी दी
सीएम की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल ई बस योजना पर कानपुर में हुए दो हादसों के बाद ब्रेक लग गया था। शनिवार और रविवार को ड्राइवरों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान उनके कौशल विकास को निखारा गया। उन्हें बताया कि आपको क्या खाना है, यात्रियों से कैसे पेश आना है, कोई परेशानी है तो कौन सी दवा खानी है। अगर शरीर में थकान है तो क्या करना है आदि जानकारियां दी गईं। इसके बाद उनका ऑनलाइन टेस्ट भी लिया गया। ई बस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इमरजेंसी के वक्त उन्हें क्या करना है यह भी बताया गया।
विज्ञापन
मानदेय को लेकर ड्राइवर परेशान
ई बसों पर अभी तक जिले में 25 ड्राइवर रखे गए हैं। दो रूटों पर ये सेवा जारी है। फिलहाल पांच बस दो रूटों पर दौड़ रही हैं। चार जनवरी को सूबे के मुखिया ने इन बसों को हरी झंडी दिखाई थी। ड्राइवरों की भर्ती के लिए साढ़े पंद्रह हजार रुपये का मानदेय तय हुआ था। जिसमें पीएफ, ईएसआई काट कर साढ़े बारह हजार रुपये मानदेय मिलना था। इसमें ट्रेनिंग का पैसा अलग से मिलना था। ड्राइवरों का कहना है कि उन्हें ट्रेनिंग का पैसा नहीं दिया गया। वहीं मानदेय के नाम पर उनका मजाक उड़ाया गया है। किसी को 600 तो किसी को बारह सौ रुपये एक महीने में मिले हैं। इस समस्या को लेकर शनिवार और रविवार को ड्राइवरों ने विरोध भी किया।
जिले में कानपुर के आठ ड्राइवर, खास ट्रेनिंग मिली
जिले में ई बस के 25 ड्राइवरों में से आठ ड्राइवर कानपुर के हैं। अभी हाल ही में कानपुर में दो हादसे हुए हैं। ऐसे में कार्यदायी संस्था व अधिकारियों की नजर उन ड्राइवरों की ट्रेनिंग पर है। रविवार को उन्हें खास ट्रेनिंग भी दी गई। उनका टेस्ट हुआ। कई तरह के सवाल जवाब भी हुए। बाद में सभी ड्राइवरों को हरी झंडी दे दी गई।
आज से शुरू हो जाएगी ई बस सेवा
शहर में दो दिन ई बस सेवा बंद रहने के बाद सोमवार ई सेवा शुरू हो जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि ड्राइवरों को बेहतर ट्रेनिंग और तकनीकी जानकारी देने के बाद सोमवार से सेवा शुरू हो जाएगी। पहले इस सेवा को एक दो दिन और बंद रखने का विचार था, लेकिन ऊपर से गाइड लाइन जारी होने के बाद सोमवार से बस सड़कों पर फिर नजर आएंगी।