फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   E-bus from Aligarh to Noida-Hathras, Agra, Mathura and Faridabad

Good News: अलीगढ़ को मिलीं 30 ई-बसें, शहर से नोएडा-हाथरस, आगरा, मथुरा व फरीदाबाद के लिए चलेंगी

Sun, 28 Sep 2025 11:25 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 28 Sep 2025 11:25 AM IST
सार

अलीगढ़ से नोएडा, हाथरस, आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, मेरठ, कासगंज, एटा, फरीदाबाद, मुरादाबाद के लिए सफर और सुखद होगा। अलीगढ़ को 30 नई ई-बसें मिली हैं, जो इन जगहों के लिए चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
E-bus from Aligarh to Noida-Hathras, Agra, Mathura and Faridabad
अलीगढ़ को मिलीं नई इलेक्ट्रिक बसें - फोटो : संवाद

विस्तार

परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ से अलीगढ़ परिक्षेत्र को 30 नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध हो गई हैं। इन बसों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही इन बसों का संचालन नोएडा, हाथरस, आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, मेरठ, कासगंज, एटा, फरीदाबाद, मुरादाबाद के लिए शुरू होगा।

विज्ञापन


इन बसों के लिए गांधीपार्क व मसूदाबाद बस स्टैंड समेत सात स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो चुके हैं। संभावना है कि अगले महीने के पहले सप्ताह से यात्री इन ई-बसों का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से विभाग का ईंधन खर्च बचेगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। बसों का संचालन पंजीकरण आदि कुछ औपचारिकताओं के पूरा हो जाने व चार्जिंग स्टेशन के चालू हो जाने के बाद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed