फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   E-bus drivers strike due to non-payment

अलीगढ़ : तनख्वाह न मिलने पर ई-बस ड्राइवरों ने की हड़ताल

Fri, 18 Mar 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
E-bus drivers strike due to non-payment
महानगर में जब से ई-बस सेवा का संचालन शुरू हुआ है, रोजाना कोई न कोई नया विवाद उभर कर सामने आ जाता है। कभी ड्राइवरों को वेतन नहीं मिलता, तो कभी चार्जिंग प्वाइंट की समस्या उत्पन्न हो जाती है। बृहस्पतिवार को ई-बस ड्राइवरों ने तय समय पर तनख्वाह न मिलने पर हड़ताल कर दी। सुबह 6 बजे से लेकर 11 बजे तक बसों के पहिये थमे रहे। एआरएम के आश्वासन के बाद ड्राइवरों ने संचालन शुरू किया। दोपहर बाद ड्राइवरों की तनख्वाह आ गई।
विज्ञापन

शहर में चार रूटों पर 12 ई-बसों का संचालन हो रहा है। 4 जनवरी को सीएम ने खुद ई बसों को हरी झंडी दिखाई दी। इसके पंद्रह दिन बाद बसों का संचालन शुरू हुआ था। बृहस्पतिवार को ड्राइवरों ने तय समय पर तनख्वाह न आने के विरोध में हड़ताल कर दी। इस दौरान सुबह 6 बजे से लेकर 11 बजे तक ई बसों के पहिये थमे रहे। बाद में एआरएम वीके शुक्ला के आश्वासन के बाद बसों का संचालन शुरू हुआ। दोपहर तक ड्राइवरों की तनख्वाह भी आ गई। शुक्रवार को होली पर छुट्टी होने के कारण ई-बसें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed