{"_id":"5a1f21b84f1c1ba12d8b5965","slug":"during-the-athletics-meet-two-groups-firing-in-amu","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स मीट के दौरान एएमयू में भिड़े दो गुट, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स मीट के दौरान एएमयू में भिड़े दो गुट, फायरिंग
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Thu, 30 Nov 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान सुबह करीब 11 बजे छात्रों के दो गुटों के बीच हुए झगड़े के दौरान हवाई फायरिंग की गई। इस दौरान हुए हंगामे के चलते प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे महानगर के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी बच्चे दहशत में आ गए। कई बच्चे तो बिना खेले ही अपने परिजनों के साथ वापस चले गए। दूसरी ओर विश्वविद्यालय प्रशासन ने फायरिंग होने से इंकार किया है। इस मामले की थाने में देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई थी।
एएमयू के एथलेटिक्स ग्राउंड में बुधवार को दो दिवसीय ओपेन डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स मीट 2017 का शुभारंभ करीब नौ बजे हुआ था। एएमयू एथलेटिक्स क्लब द्वारा एएमयू संस्थापक सर सैयद की 200वीं जयंती के अवसर पर इसका आयोजन किया गया था। एथलेटिक्स ग्राउंड के बाहर यूनिवर्सिटी पालीटेक्निक के निकट छात्र आपस में टकरा गए। इसी दौरान करीब 11 बजे फायरिंग की आवाज सुनाई दी। इससे एथलेटिक्स ग्राउंड में मौजूद विभिन्न स्कूलों से आए खिलाड़ी दहशत में आ गए। चर्चा है कि कुछ बच्चे अपने अभिभावकों को पकड़कर रोने लगे और बिना खेले लौट गए।
आपसी मारपीट से पहले कुछ छात्र विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों से भी उलझे थे। उसके बाद ही माहौल गरम हुआ। इन छात्रों ने अपने अन्य साथियोें को बुला लिया। बाद में सुरक्षाकर्मी दो छात्रों को दबोचने में सफल रहे। उन्हें पूछताछ के लिए प्रॉक्टर आफिस ले जाया गया पर बाद में छोड़ दिया गया। एएमयू एथलेटिक्स क्लब के अध्यक्ष प्रो. जमीरउल्लाह ने कहा कि ग्राउंड के बाहर छात्रों के बीच आपस में मामूली विवाद हुआ था, जिसे आयोजन से जुड़े स्वयंसेवकों ने शांत करा दिया था। उन्होंने बताया कि पहले दिन की प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक कर लिया गया।
विज्ञापन
परिसर में कुछ छात्रों के बीच लड़ाई हो गई थी। पूछताछ के लिए दो छात्रों को पकड़ा गया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। गोली नहीं चलाई गई। बाइक के साइलेंसर से फायरिंग जैसी आवाज निकली थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में इसका खुलासा हुआ।
- प्रो. एम मोहसिन खान, प्रॉक्टर, एएमयू