फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   duration of Aligarh exhibition increase for three more days

Aligarh Exhibition: तीन दिन और बढ़ सकती है नुमाइश की अवधि, अब 25 को होगा समापन

Wed, 22 Feb 2023 12:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 22 Feb 2023 12:42 PM IST
सार

अलीगढ़ नुमाइश के समापन अवधि को दो-तीन दिन बढ़ाने पर अभी विचार चल रहा है। समापन समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही हैं। क्रेजी हूपर व विश्रा सिंगर पर फार्मेंस नाइट के आयोजन की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन
duration of Aligarh exhibition increase for three more days
अलीगढ़ नुमाइश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ की राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी का समापन अब तीन दिन और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में नुमाइश का 22 फरवरी को नहीं बल्कि 25 फरवरी को समापन हो सकता है। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से इस पर अधिकृत मुहर नहीं लग सकी है। नुमाइश प्रशासन दुकानदारों के अवधि बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। इस बीच कुछ और कार्यक्रमों के आयोजन पर भी चर्चा चल रही है। इन पर अगले एक-दो दिन में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


पूर्व विधायक संजीव राजा के निधन के बाद 11 फरवरी को क्रेजी हूपर व विश्रा सिंगर पर फार्मेंस नाइट को रद्द कर दिया गया था। अब इसके आयोजन की भी तैयारी की जा रही है। शहर की 143वीं एतिहासिक नुमाइश का 29 जनवरी को प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने फीता काटकर उद्घाटन किया था। 22 फरवरी को इसका समापन होना प्रस्तावित है। शुभारंभ से पहले और बाद में बारिश हो जाने से नुमाइश के आयोजन में विघ्न पड़ा था। इससे दुकानदारों को काफी दिक्कतों के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा था। इसको लेकर नुमाइश में पहुंचे दुकानदार नुमाइश आयोजन की अवधि को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


एडीएम सिटी मीनू राणा ने बताया कि नुमाइश के समापन अवधि को दो-तीन दिन बढ़ाने पर अभी विचार चल रहा है। समापन समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि क्रेजी हूपर व विश्रा सिंगर पर फार्मेंस नाइट के आयोजन की तैयारी हो रही है। दर्शकों के भरपूर मनोरंजन के लिए कुछ अन्य कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डीएम एवं प्रदर्शनी अध्यक्ष के निर्देश के बाद ही अधिकारिक घोषणा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed