{"_id":"653d68ec118974699e0da427","slug":"dumper-filled-with-soil-collides-with-school-bus-accident-averted-aligarh-news-c-109-1-jat1001-382-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मिट्टी से भरे डंपर ने स्कूल बस में मारी टक्कर, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मिट्टी से भरे डंपर ने स्कूल बस में मारी टक्कर, हादसा टला
Sun, 29 Oct 2023 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:34 AM IST
सार
कस्बा जट्टारी के अलीगढ़-पलवल मार्ग स्थित पुलिस चौकी के समीप सुबह 8 बजे बच्चों से भरी स्कूली बस को एक डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। डंपर में मिट्टी लदी हुई थी। डंपर की टक्कर लगते ही सीटों पर बैठे बच्चे बस के फर्श पर गिरकर मामूली रूप से चुटहिल हो गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
सड़कों और फुटपाथ पर अतिक्रमण, जाम और जल्दबाजी से स्कूली बसें हादसों का शिकार हो रही हैं। 27 अक्तूबर को अतरौली में स्कूल बस पलटने के बाद 28 अक्तूबर को जट्टारी में स्कूल बस को डंपर ने टक्कर मार दी।दोनों घटनाओं में बच्चों को मामूली चोटे आईं, लेकिन अभिभावक इन घटनाओं से बेहद चिंतित हैं।
कस्बा जट्टारी के अलीगढ़-पलवल मार्ग स्थित पुलिस चौकी के समीप सुबह 8 बजे बच्चों से भरी स्कूली बस को एक डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। डंपर में मिट्टी लदी हुई थी। डंपर की टक्कर लगते ही सीटों पर बैठे बच्चे बस के फर्श पर गिरकर मामूली रूप से चुटहिल हो गए। बच्चों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के व्यापारियों ने एकत्रित होकर डंपर चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।
बच्चों के परिजनों को पता चला तो वे भी दौड़ दौड़े पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचे स्कूल के प्रबंधक राजीव कुमार ने बच्चों का हाल जाना और बस को जाम से निकलवाकर स्कूल भेज दिया। श्रीजी पब्लिक स्कूल में आसपास के क्षेत्र के बच्चे पढ़ने के लिए जाते हैं। शनिवार सुबह स्कूली बस गांव मौर व कुराना के करीब 40 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।