फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Due to potholes in the road, woman delivers in roadways bus

Aligarh: सड़क में गड्ढों के चलते महिला का रोडवेज बस में प्रसव, बेटे को दिया जन्म, अस्पताल लेकर पहुंचा ड्राइवर

Fri, 06 Sep 2024 11:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 06 Sep 2024 11:31 AM IST
सार

शिवचंद अपनी गर्भवती पत्नी सोनी के साथ फतेहरपुर डिपो की रोडवेज बस से दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में सोनी को प्रसव पीड़ा होने लगी। अलीगढ़ में गांधीपार्क बस स्टैंड के पास ही तेज प्रसव पीड़ा हुई तो शिवचंद ने बस में सवार दो महिला यात्रियों की मदद से बस में ही डिलीवरी करा ली। सोनी ने बेटे को जन्म दिया।

विज्ञापन
Due to potholes in the road, woman delivers in roadways bus
रोडवेज बस में महिला की डिलेवरी के बाद अस्पताल में बच्चे को ले जाती नर्स - फोटो : संवाद

विस्तार

रोडवेज बस से पति के साथ कन्नौज से दिल्ली जा रही महिला का बस में प्रसव हो गया। चालक बस को लेकर सीधे जिला मलखान सिंह अस्पताल पहुंच गया। जहां जच्चा-बच्चा को मोहनलाल गौतम महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर बाद दंपति के अनुरोध पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


कन्नौज के थाना दतिया के सराय भगवान निवासी शिवचंद मेहनत-मजूदरी करते हैं। शिवचंद की दिल्ली में ससुराल है। 4 सितंबर देर शाम उनके ससुर की दिल्ली में मौत हो गई। जिस पर शिवचंद अपनी गर्भवती पत्नी 38 वर्षीय सोनी के साथ फतेहरपुर डिपो की रोडवेज बस से दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में सोनी को प्रसव पीड़ा होने लगी। यह बात शिवचंद ने बस के चालक -परिचालक को बतायी तो उन्होंने बस को तड़के करीब साढ़े तीन बजे जिला अस्पताल की ओर मोड़ दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

गांधीपार्क बस स्टैंड के पास ही तेज प्रसव पीड़ा हुई तो शिवचंद ने बस में सवार दो महिला यात्रियों की मदद से बस में ही डिलीवरी करा ली। सोनी ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद चालक बस को लेकर जिला मलखान सिंह अस्पताल लेकर पहुंच गया। अस्पताल में बस को देखकर अस्पताल कर्मी आ गए। जब उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई तो महिला चिकित्सालय से महिला स्टाफ को बुलाया गया। सीएमएस डॉ. तैय्यब खान ने बताया कि महिला का बस में सफर के दौरान सड़क के गड्ढों के चलते रास्ते में ही प्रसव हो गया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed