{"_id":"641c9ccc8314a5704404aff9","slug":"ds-college-team-became-winner-in-indoor-hockey-competition-aligarh-news-c-2-ali1009-74601-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: इंडोर हॉकी प्रतियोगिता में डीएस कॉलेज की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: इंडोर हॉकी प्रतियोगिता में डीएस कॉलेज की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय इंडोर हॉकी (महिला) प्रतियोगिता में डीएस कॉलेज की टीम विजेता बनी, जबकि टीकाराम गर्ल्स कॉलेज की टीम उप विजेता रही। तीसरे स्थान पर एसवी कॉलेज की टीम रही।
बृहस्पतिवार को डीएस कॉलेज के मैदान में इंडोर हॉकी प्रतियोगिता हुई। इसमें कई टीमों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग का फाइनल शुक्रवार को खेला जाएगा। प्रदर्शन के आधार पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की टीम बनेगी। तमिलनाडु में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय इंडोर हॉकी प्रतियोगिता होगी, जिसमें विवि की महिला व पुरुष टीम हिस्सा लेगी। उद्घाटन डीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मुकेश भारद्वाज, क्रीड़ा समिति के उपाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार गुप्ता ने किया।
मुख्य अतिथि एसवी कॉलेज के प्रबंध समिति के सचिव सीए गौरव वार्ष्णेय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन विवि के क्रीड़ा समिति के सचिव डॉ. शाहनवाज खान ने किया। सह आयोजक सचिव हर्ष कुमार व प्रभारी डॉ. अवनीश कुमार सिंह रहे। विवि के पर्यवेक्षक डॉ. भावना टिमल, चयनकर्ता प्रो. मंजू लता, टीम मैनेजर डॉ. दीपिका चौधरी, डॉ. दुर्गेश कुमार, प्रो. अतुल कुमार अरोड़ा, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार यादव, डॉ. गिरीश कुमार वार्ष्णेय रहे। निर्णायक प्रदीप पाराशर, लोकेश कांत, सुरजीत, अनीश, हृदेश कुमार, रोहित प्रताप सिंह रहे।