फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Drunken husband strangled his wife to death

Aligarh News: शराब पीने से पति को किया मना, तो पत्नी की गला घोंटकर कर दी हत्या

Mon, 27 Nov 2023 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 27 Nov 2023 12:58 AM IST
सार

पतिरात को शराब पीकर घर आया, तो पत्नी ने विरोध किया। इसी बात पर दोनों में गालीगलौज हो गई।पति ने पत्नी का साड़ी के पल्लू से गला कस दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति को हिरासत में ले लिया गया। तहरीर पर पति, जेठ, देवर, सहित चार लोगों के खिलाफ चंडौस कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन
Drunken husband strangled his wife to death
मृतका लता देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोतवाली के गांव नगला पदम में एक शराबी पति ने पत्नी का गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया। गांव निवासी उदय प्रताप उर्फ करूआ काफी समय से शराब का आदी है। 25 नवंबर को भी व देर रात को शराब पीकर घर आया तो पत्नी ने विरोध किया। इसी बात पर दोनों में गालीगलौज हो गई। देखते ही देखते पति ने 45 वर्षीय पत्नी लता देवी का साड़ी के पल्लू से गला कस दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


आरोपी पति ने मोहल्ले में पत्नी द्वारा स्वयं फंदा लगा आत्महत्या करने का शोर मचा दिया। जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो लता का शव जमीन पर पड़ा था। किसी ने मायके वालों को सूचना दी। मायके के लोगों ने घटना की सूचना चंडौस पुलिस को दी। सूचना पर चंडौस पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी की। पूछताछ में पति पुलिस को बरगलाने लगा। शक होने पर पति को हिरासत में ले लिया गया। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


उदय प्रताप की शादी हाथरस के सिकंदराराऊ के ढड़ेसी निवासी मनवीर सिंह की बेटी के साथ 22 वर्ष पहले हुई थी। पिता का आरोप है कि करीब पांच वर्ष पूर्व भी पति ने शराब पीकर लता को जला दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। लता के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए और उन्होंने बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता मनवीर सिंह की तहरीर पर पति, जेठ, देवर, सहित चार लोगों के खिलाफ चंडौस कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पति के अलावा अन्य परिजन घटना के समय से ही फरार है। परिजनों ने गांव में ही लता का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने पति उदय प्रताप को जेल भेज दिया है। मृतका ने अपने पीछे अपनी 13 वर्षीय बेटी को रोते बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed