{"_id":"61fd873a48c73b1cae5815c1","slug":"drizzle-increased-cold-aligarh-news-ali284516498","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, हल्की धूप से भी राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, हल्की धूप से भी राहत नहीं
विज्ञापन
शुक्रवार रात रामघाट रोड पर छाया घना कोहरा।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में ठंड का प्रकोप जारी है। शुक्रवार सुबह हुई बूंदाबांदी से न्यूनतम में गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर में हल्की धूप निकली। धूप से लोगों को राहत नहीं मिली। वहीं पूरे दिन चली सर्द हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। इस दौरान लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।
शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे ठंड बढ़ गई। ऊपर से चल रही सर्द हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। दोपहर 2 बजे के करीब हल्की धूप निकली, लेकिन उससे भी लोगों को कोई राहत नहीं मिली। दिन ढलते ही मौसम फिर से ठंडा हो गया। सर्द हवाएं और तेज हो गई। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा की रफ्तार 10 से 15 किमी. प्रति घंटा रही। जो सामान्य से ज्यादा थी। ठंड के चलते लोगों की सुबह देर से हुई।
बूंदाबांदी ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। ठंड के चलते लोगों ने अलाव का सहारा लिया। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर हिमपात के चलते मौसम में बदलाव आ रहा है। फरवरी में मौसम इसी तरह से बदलेगा। वहीं अगर तेज बारिश हुई तो फसलों को भी नुकसान हो सकता है। अभी तक की बारिश से फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बारिश और ओलावृष्टि से सरसों, चना, आलू की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। वहीं गेहूं की फसल को पाला पड़ने से लाभ होगा।