फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Drizzle increased cold

अलीगढ़ः बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, हल्की धूप से भी राहत नहीं

Sat, 05 Feb 2022 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Drizzle increased cold
शुक्रवार रात रामघाट रोड पर छाया घना कोहरा। - फोटो : CITY OFFICE
जिले में ठंड का प्रकोप जारी है। शुक्रवार सुबह हुई बूंदाबांदी से न्यूनतम में गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर में हल्की धूप निकली। धूप से लोगों को राहत नहीं मिली। वहीं पूरे दिन चली सर्द हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। इस दौरान लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे ठंड बढ़ गई। ऊपर से चल रही सर्द हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। दोपहर 2 बजे के करीब हल्की धूप निकली, लेकिन उससे भी लोगों को कोई राहत नहीं मिली। दिन ढलते ही मौसम फिर से ठंडा हो गया। सर्द हवाएं और तेज हो गई। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा की रफ्तार 10 से 15 किमी. प्रति घंटा रही। जो सामान्य से ज्यादा थी। ठंड के चलते लोगों की सुबह देर से हुई।
विज्ञापन

बूंदाबांदी ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। ठंड के चलते लोगों ने अलाव का सहारा लिया। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर हिमपात के चलते मौसम में बदलाव आ रहा है। फरवरी में मौसम इसी तरह से बदलेगा। वहीं अगर तेज बारिश हुई तो फसलों को भी नुकसान हो सकता है। अभी तक की बारिश से फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बारिश और ओलावृष्टि से सरसों, चना, आलू की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। वहीं गेहूं की फसल को पाला पड़ने से लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed