फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Driving license camp at Aligarh Amar Ujala office

DL: अमर उजाला के तालानगरी कार्यालय में शिविर आज, छात्राएं-महिलाएं बनवाएं ड्राइविंग लाइसेंस

Mon, 06 Oct 2025 01:23 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 06 Oct 2025 01:23 AM IST
सार

लर्निंग लाइसेंस बनाने के बाद स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया जाता है। स्थायी लाइसेंस के लिए लर्निंग लाइसेंस बनने के एक महीने के बाद और छह महीने की अवधि पूरी होने से पहले ही आवेदन करना होता है।

विज्ञापन
Driving license camp at Aligarh Amar Ujala office
अमर उजाला तालानगरी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अमर उजाला एक बार फिर से छात्राओं व महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का मौका दे रहा है। इसके लिए 6 अक्तूबर को अमर उजाला के तालानगरी स्थित कार्यालय में एक बार फिर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक शिविर का आयोजन होगा। पहले भी 29 सितंबर को यह शिविर आयोजित हो चुका है।

विज्ञापन


आरटीओ कार्यालय के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 18 साल से अधिक आयु की छात्राओं व महिलाओं को लर्निंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए उन्हें अमर उजाला कार्यालय में आकर अपना पंजीकरण कराना होगा। आवेदन के लिए अपना मूल आधार कार्ड व उसकी छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज के फोटो लाना अनिवार्य हैं।
विज्ञापन


आधार कार्ड के साथ जो मोबाइल नंबर पंजीकृत है उसे भी ओटीपी नंबर पाने के लिए साथ में लाना होगा। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सरकारी फीस 350 रुपये है। इस फीस को मौके पर ही ऑनलाइन या नकद आवेदक को जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है आवेदन करने की प्रक्रिया

आरटीओ प्रशासन दीपक शाह के अनुसार लर्निंग लाइसेंस बनाने के बाद स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया जाता है। स्थायी लाइसेंस के लिए लर्निंग लाइसेंस बनने के एक महीने के बाद और छह महीने की अवधि पूरी होने से पहले ही आवेदन करना होता है। इस दौरान आवेदक को आरटीओ कार्यालय में आकर स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद ही डीएल जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed