फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Driver dies after falling from tractor while returning to village after selling paddy.

Aligarh News: धान बेचकर गांव लौट रहे चालक की ट्रैक्टर से गिरकर मौत

Sun, 20 Sep 2026 02:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Driver dies after falling from tractor while returning to village after selling paddy.
 जीतू का फाइल फोटो - फोटो : samvad
गाजीपुर-अतरौली मार्ग पर गांव गनियावली के निकट धान बेचकर गांव आ रहे युवक की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव ऊतरा निवासी जीतू (30) पुत्र पप्पू शनिवार की सुबह अपने ट्रैक्टर-ट्राली से धान बेचने अतरौली की अनाज मंडी में गए थे। धान बेचकर शाम को गांव लौटते समय गांव गनियावली से निकलते ही सड़क किनारे पड़ी बजरी के ढेर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से ट्रैक्टर चालक जीतू का संतुलन बिगड़ गया और जीतू ट्रैक्टर से नीचे गिर गए।
विज्ञापन

नीचे गिरते ही ट्रैक्टर का पिछला पहिया और ट्राली का पहिया भी सिर के ऊपर होकर निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दो भाईयों में छोटा था और चार वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। एक वर्ष की बेटी है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कार्यवाहक कोतवाल अरविंद कुमार ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed