फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Draft of master plan 2031 will be submitted on July 30

अलीगढ़ः अब 30 जुलाई को जमा होगा महायोजना 2031 का ड्राफ्ट

Thu, 15 Jul 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Draft of master plan 2031 will be submitted on July 30
आगामी दस वर्षों में अलीगढ़ के विकास के लिये बन रही महायोजना 2031 का ड्राफ्ट अब तक तैयार नहीं हो सका है। अब शासन स्तर से कार्यदायी संस्था को 30 जुृलाई तक ड्राफ्ट सम्मिट करने के आदेश जारी किये गये हैं। इससे इस ड्राफ्ट पर जुलाई माह के अंत में होने वाली विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में चर्चा की संभावना धूमिल हो गई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों महायोजना 2031 के संबंध में बैठक लेते हुए कमिश्नर गौरव दयाल ने शासन से नामित कार्यदाई संस्था आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफल लोकल सेल गवर्नमेंट को महायोजना का ड्राफ्ट 15 जुलाई तक शासन को भेजने के निर्देश दिये थे। ताकि इस ड्राफ्ट पर जुलाई माह के अंत में होने वाली बोर्ड बैठक में चर्चा की जा सके। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि संस्था निर्धारित समय में महायोजना 2031 का ड्राफ्ट तैयार नहीं कर सकी है। शासन स्तर से उसे 30 जुलाई तक ड्राफ्ट तैयार करने का समय दिया गया है। शासन के पास ड्राफ्ट पहुंचने के बाद उसे वापस अलीगढ़ भेजा जाएगा। इसके बाद इसे प्रकाशित कराकर जनता से 30 दिन के अंदर आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल प्रारूप तैयार कर योजना का क्त्रिस्यान्वयन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed