फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dr. Neetu singh

डॉ. नीतू सिंह की जमानत जब्त

Sat, 09 Jan 2016 01:30 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Sat, 09 Jan 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dr. Neetu singh

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में पूरे प्रदेश में अलीगढ़ में सबसे बड़ी हार का मुंह देख रही समाजवादी पार्टी की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ. नीतू सिंह की जमानत जब्त हो गई है। नियमानुसार कुल पड़े 51 वोटों में से उनको जमानत बचाने के लिए 13 वोट चाहिए थे, लेकिन उन्हें केवल नौ वोट मिले हैं। इसलिए जमानत जब्त हो गई है। 

विज्ञापन

बसपा ने चुनाव को मतदान से पहले ही हाईजैक कर लिया था, जिला प्रशासन ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई है। पार्टी के सभी नेताओं ने बार-बार कहा कि विजयी जिला पंचायत सदस्य घरों से गायब हैं, लेकिन इसके बाद भी संज्ञान नहीं लिया गया। इसी वजह से हार हुई। सभी सपा नेता एक साथ हैं और मुख्यमंत्री को इसकी पूरी रिपोर्ट भेजी जाएगी। जिसमें हार की सभी वजहों की बिंदुवार समीक्षा भी शामिल होगी। जमानत जब्त होने की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

  -ठा. राकेश सिंह, छर्रा विधायक 

विज्ञापन

अलीगढ़ में पार्टी की हार से सभी नेताओं के माथे पर बल है। ये भी सही है पूरी पार्टी, सभी विधायक और संगठन एक साथ था, लेकिन कुछ कारणों से हार का सामना करना पड़ा है। राजनीतिक मजबूरी में किसी भी पार्टी में किसी भी हार के लिए संगठन को जिम्मेदार माना जाता है। हम भी उस दायरे से बाहर नहीं हैं। लेकिन आला कमान को पूरी हकीकत से अवगत कराया जा चुका है कि बड़बोलेपन ने हार का मुंह का दिखाया है। जमानत जब्त होने की सूचना नहीं मिली है। 

- अशोक यादव, जिलाध्यक्ष सपा 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नियमानुसार कुल पड़े हुए 51 वोटों में से 13 वोट मिलते तो डॉ. नीतू सिंह की जमानत बच सकती थी। लेकिन उन्हें केवल नौ वोट मिले हैं। इसलिए उनकी जमानत जब्त हो गई है। अब इसकी प्रक्रिया भी जल्द ही पूरी होगी। जमानत के लिए 10 हजार रुपये की राशि जमा कराई गई थी।

 - जिला निर्वाचन कार्यालय  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed