फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dr. Naresh become state employee joint counsil president for fourth term.

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के चौथी बार अध्यक्ष बने डा. नरेश

Mon, 09 Sep 2019 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dr. Naresh become state employee joint counsil president for fourth term.
नौरंगीलाल इंटर कॉलेज में आयोजित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अधिवेशन में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : CITY OFFICE
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की अलीगढ़ शाखा का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को नौरंगीलाल इंटर कालेज में हुआ। इसमें सदस्यों ने एक बार फिर से डा. नरेश पर भरोसा जताते हुए उन्हें लगातार चौथी बार अपना अध्यक्ष चुना। वहीं, इंजी. जयपाल को मंडल अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की नई कार्यकारिणी में संजीव कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कैलाश चंद्र शर्मा को लगातार पांचवीं बार जिला मंत्री, सतीश चंद्र अग्रवाल को संपरीक्षक चुना गया। इन सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुए। इससे पूर्व अधिवेशन में द्विवार्षिक रिपोर्ट पेश की गई। डा. नरेश कुमार ने सदस्यों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह मेहनत से काम करेंगे। कर्मचारियों के हक के लिए हर स्तर पर लड़ा जाएगा। किसी भी प्रकार का अन्याय या उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। मुख्य अतिथि इंजी. हरि किशोर तिवारी अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,लखनऊ एवं विशिष्ट अतिथि डीएस दीक्षित प्रांतीय उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, लखनऊ ने सभी सदस्यों को मद की शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान एसएन शर्मा, उदयवीर सिंह, सुरेश चंद हितैषी, हरेश्वर शर्मा, पृथ्वी सिंह, शिवकुमार सिंह, मुनेंद्र पाल सिंह, विनोद गौतम, शकुंतला देवी, मुकेश कु मार सोलंकी, विनोद कुमार, सुभाष बाबू, यादराम वर्मा, अजीत सिंह चौधरी, कमल प्रताप, सोमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed