{"_id":"579e666c4f1c1bde762b9198","slug":"dr-ashok-abhijeet-javeed-elect-amu-court-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. अशोक, अभिजीत एवं जावीद एएमयू कोर्ट सदस्य निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. अशोक, अभिजीत एवं जावीद एएमयू कोर्ट सदस्य निर्वाचित
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Mon, 01 Aug 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात हृदयरोग विशेषज्ञ पद्मभूषण डॉ. अशोक सेठ, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद राबे हसन नदवी, राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के पुत्र एवं सांसद डॉ. अभिजीत मुखर्जी, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद एवं प्रख्यात उर्दू लेखक प्रो. गोपीचंद्र नारंग समेत देश एवं विदेश में रह रहे विभिन्न क्षेत्रों के 42 मुस्लिम दिग्गज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की सर्वोच्च गवर्निंग बॉडी ‘एएमयू कोर्ट’ का सदस्य चुन लिए गए है।
रविवार को चुनाव के बाद इसकी घोषणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. ताजउद्दीन ने की। सर्वाधिक मत हासिल करने वालों में प्रो. एएम पठान (68) एवं डॉ. अशोक सेठ (64) शामिल हैं। तीन एनआरआई एसएम कुतबुर रहमान, आमीर अहमद एवं नदीम तरीन भी एएमयू कोर्ट सदस्य चुने गए है।
रविवार को एनआरएससी क्लब में एएमयू कोर्ट की विशेष बैठक में 42 सदस्यों का चुनाव किया गया। इसमें 76 सदस्यों ने भाग लिया। इस बैठक में सांसद केसी त्यागी, सांसद मौलाना इसरारूल हक कासिमी, सांसद ईटी मुहम्मद बशीर एवं सांसद बदरूद्दीन अजमल भी निर्वाचित घोषित किए गए। अध्यक्षता प्रो चांसलर नवाब इब्ने सईद ऑफ छतारी तथा अतिथियों का स्वागत कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने की।
विज्ञापन
बैठक में सांसद सतीश गौतम, राजवीर सिंह राजू भैया, मुहम्मद बदरूज्जमा खान, चौधरी महबूब अली कैसर, पूर्व कुलपति महमूद उर रहमान, नसीम अहमद एवं प्रो. पीके अब्दुल अजीज आदि शामिल हुए। सांसद सतीश गौतम एवं राजवीर सिंह राजू भैया बैठक में तो शामिल हुए लेकिन मतदान नहीं किया।
विभिन्न श्रेणी में निर्वाचित सदस्य
उत्तर प्रदेश से बाहर मुस्लिम कल्चर और लर्निंग की श्रेणी
पूर्व कुलपति प्रोफेसर एएम पठान, प्रख्यात उद्योगपति अमीर अहमद, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमाल फारूकी, राष्ट्रपति के चिकित्सक मोहसिन वली, प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. शाहिद जमील, इंडियन इस्लामिक कल्चरल सेंटर के सिराज कुरैशी, यूएई ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएम कुतबुर रहमान, मो. वशीर, असरारूल हक, सैयदा सैयदन हमीद। उत्तर प्रदेश से मुस्लिम कलचर और लर्निंग श्रेणी में जावेद सईद, पूर्व मंत्री कोकब हमीद, नदीम तरीन, नवाब पंडावल एसएम रजा अली खान, भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान जफर इकबाल।
लरनेड प्रोफेशन, इंडस्ट्री और कामर्स
डॉ. अभिजीत मुखर्जी, प्रो. अशोक सेठ, प्रो. हुमायूूं मुराद, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद, सांसद केसी त्यागी, लखनऊ स्थित शालीमार कारपोरेशन के खालिद मसूद, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. मैराज उद्दीन अहमद, हिमाल्या ड्रग्स के डॉ. सैय्यद फारूक अहमद, जकात फाउंडेशन के डॉ. सैय्यद जफर महमूद, पद्मश्री हकीम जिल्लुर रहमान,
मुस्लिम कॉलेज ऑफ ओरियंटल लर्निंग श्रेणी
मौलाना फजलुर रहमान मुजद्ददी, मौलाना गुलाम वस्तानवी, प्रख्यात इस्लामी विद्वान मौलाना कल्बे सादिक, आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद राबे नदवी, दारूल उलूम देवबंद के मौलाना मुफ्ती अब्दुल कासिम नौमानी व जामियां रहमानियां मुंगेर के मौलाना सैयद वली रहमानी।
उर्दू भाषा और साहित्य के क्षेत्र
साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पद्मभूषण प्रो. गोपी चंद नारंग और प्रख्यात उर्दू लेखक शम्स उर्रहमान फारूकी
वक्फ बोर्ड के चेयरमैन और अध्यक्ष की श्रेणी - (निर्विरोध)
उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जफर अहमद फारूकी, आंध्र प्रदेश स्टेट वक्फ बोर्ड के चेयरमैन उमर जलील (आईएएस), पश्चिम बंगाल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जस्टिस मुहम्मद अब्दुल गनी और बिहार स्टेट सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मुहम्मद इरशादउल्लाह।
मुस्लिम एजूकेशनल एंड कल्चरल सोसाइटीज - (निर्विरोध)
अम्मार रिज़्वी, बदरूद्दीन अजमल (सांसद), पीए इमानदार (पुणे), एसएम खान और पीए इब्राहीम हाजी