गांव धौरी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शुभारंभ शाम पांच बजे सपा के जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र सिंह यादव ने पार्क में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। शोभायात्रा में महापुरुषों की दर्जनों झांकी व बैंड-बाजे के साथ चल रहीं थीं। गली मोहल्लों से होते हुए कस्बा के मुख्य बाजार में पहुंचने पर दुकानदारों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। देर रात पुनः पार्क में यात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, राजेश यादव, राजीव यादव, पंकज कुमार, राजेश कुमार, भरत सिंह, अजीत सिंह, ताराचंद, रोशनलाल, अमर सिंह, महेंद्र सिंह, चंद्रपाल सैलानी, राजवीर सिंह, किशन गोपाल, रनवीर सिंह, स्पर्श कुमार आदि मौजूद रहे।