फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Door to door survey for identification of tuberculosis patients

क्षय रोगियों की पहचान के लिए घर-घर हो रहा सर्वे

Tue, 20 Jul 2021 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Door to door survey for identification of tuberculosis patients
क्षय रोगियों (टीबी) की पहचान के लिए घर-घर सर्वे हो रहा है। रोगी की पहचान कराने वालों को एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वर्ष 2025 तक देश को क्षय रोग से मुक्त करने का लक्ष्य है। इसी क्रम में समुदाय की भागीदारी को बढ़ाने के लिए नई व्यवस्था की गई है। सूचना देने पर 500 रुपये शुरू में दिए जाएंगे।
विज्ञापन

टीबी मरीज का सफलतापूर्वक उपचार के बाद 500 रुपये और दिए जाएंगे। इस तरह सूचना देने वालों को कुल मिलाकर एक हजार रुपये दिए जाएंगे। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम भास्कर ने बताया कि 12 जुलाई से टीबी मरीजों को खोजने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की जा चुकी है। एक जुलाई से 31 जुलाई तक के विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 12 जुलाई से 25 जुलाई तक दस्तक अभियान के दौरान क्षय रोगियों को खोजा जा रहा है। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्क्त्रस्ीनिंग कर रही हैं। जिला कार्यक्रम समन्वयक सत्येंद्र कुमार ने कहा कि संभावित रोगियों की टीबी जांच कराई जाएगी और पुष्टि होने पर नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था है। पोषण योजना के तहत मरीजों को पोषण युक्त खानपान के लिए प्रतिमाह पांच सौ रुपये बैंक खाते में दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लक्षण
- दो सप्ताह या अधिक समय तक खांसी आना
- खांसी के साथ बलगम आना और बलगम में कभी-कभी खून आना
- सीने में दर्द होना, शाम को हल्का बुखार आना, वजन कम होना और भूख न लगना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed