{"_id":"6abecbd1abfbe6e87a085cfb","slug":"domestic-dispute-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-aligarh-news-c-2-1-ald1025-1079751-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घरेलू विवाद से परेशान युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घरेलू विवाद से परेशान युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
कस्बे के मथुरा रोड स्थित लांगुरिया कॉलोनी में बृहस्पतिवार को 25 वर्षीय गौरव चौधरी पुत्र आसमान सिंह ने फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह घरेलू विवाद से परेशान था।
मृतक के बड़े भाई प्रेम चौधरी ने बताया कि उसका भाई गौरव लांगुरिया कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे उसकी पत्नी ने सूचना दी कि वह फांसी लगा रहा है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो गौरव फंदे पर लटका हुआ था। उसने गर्डर में लगे लोहे के हुक में पानी के पाइप का फंदा बनाया था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरव ऑटो चलाकर परिवार का पालन करता था। उसके परिवार में पत्नी सुहानी, बेटी शिवन्या, बेटा प्रिंस और ढाई माह की बेटी कायरा हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से पूछताछ में गृहक्लेश की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।