फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dogs attacked seven-year-old girl in aligarh of uttar pradesh

यूपी : मासूम बच्ची पर टूट पड़ा कुत्तों का झुंड, अलीगढ़ से सामने आई दिल दहला देने वाली खबर

Tue, 20 Apr 2021 12:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 20 Apr 2021 12:31 PM IST
विज्ञापन
Dogs attacked seven-year-old girl in aligarh of uttar pradesh
कुत्तों के हमले में घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलाने के लिए नगर निगम करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है, लेकिन फिर भी शहर के लोगों को आवारा जानवरों से निजात नहीं मिल रही है। 
विज्ञापन


अलीगढ़ के क्वारसी थाना इलाके के जीवनगढ़ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक सात साल की बच्ची पर कुत्तों का झुंड टूट पड़ा। बच्ची बुरी तरह से जख्मी हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, केला नगर की पत्थर वाली गली में सात वर्षीय रेशमा पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। जीवनगढ़ निवासी मोहम्मद कासिम की बेटी रेशमा दुकान से सामान लेने जा रही थी, तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में दिख रहा है कि बच्ची खुद को बचाने के लिए भागी लेकिन कुत्तों ने उसे जमीन पर गिरा लिया और घसीटने लगे। इस दौरान कुत्तों की संख्या बढ़ती जाती है। 
 

उसकी आवाज सुनकर आसपास खड़े लोगों ने दौड़कर उसे बचाया। उसे घायल अवस्था में मलखान सिंह जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे घर भेज दिया गया। 

वार्ड नंबर- 57 के पार्षद शाहिद मलिक ने कहा कि आवारा कुत्तों को पकड़वाने के लिए कई बार नगर आयुक्त से अनुरोध कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे पहले इन आवारा कुत्तों ने एक बच्चे पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed