{"_id":"5f10b1d08ebc3e63da158f50","slug":"do-the-necessary-work-within-the-day-itself-lockdown-will-be-started-from-10-o-clock-tonight-city-office-news-ali2388196191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरी काम दिन में ही निपटा लें, आज रात 10 बजे से लग जाएगा लॉकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरी काम दिन में ही निपटा लें, आज रात 10 बजे से लग जाएगा लॉकडाउन
विज्ञापन
कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए हर सप्ताह शनिवार और रविवार को लगने वाला लॉकडाउन आज रात 10 बजे से प्रभावी हो जाएगा। सभी जरूरी काम और खरीदारी आज दिन में ही निपटा लें। शनिवार और रविवार पूरी तरह से बंद रहने के बाद सोमवार सुबह पांच बजे से हालात सामान्य होंगे। इन दो दिनों में सिर्फ सुबह छह से 11 बजे के बीच दूध, फल और सब्जी सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की बिक्री होगी। साथ ही शाम चार से छह बजे के बीच दूध की दुकानों को भी खोलने की अनुमति दी गई है। जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि वह लॉकडाउन का पालन करें। बेवजह सड़कों पर न घूमें। घूमने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक शासन की गाइड लाइन के अनुसार ट्रेन और रोडवेज बसों का संचालन चालू रहेगा। लोकल ट्रांसपोर्ट बंद रहेगा। मालवाहक वाहनों और हाईवे के ढाबों को खोला जा सकेगा। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। एक शहर से दूसरे शहर रोडवेज बस या ट्रेन से जाने के लिए किसी प्रकार के पास की जरूरत नहीं है। यात्रा का टिकट ही पास के तौर पर मान्य है। शुक्रवार रात दस बजे से लागू होने वाला लॉकडाउन सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। शनिवार और रविवार को सिर्फ सुबह छह से 11 बजे के बीच दूध, फल और सब्जी सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की बिक्री होगी। साथ ही शाम चार से छह बजे के बीच दूध की दुकानों को भी खोलने की अनुमति दी गई है। मेडिकल स्टोर्स और अस्पताल पहले की तरह ही खुले रहेंगे। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को भी आवागमन की छूट ड्यूटी के समय होगी।
धनीपुर सब्जी मंडी रात 11 से सुबह 5 बजे तक खुलेगी
शनिवार और रविवार को होने वाले लॉकडाउन के दौरान धनीपुर अनाज मंडी पूरी तरह से बंद रहेगी। इधर, सब्जी मंडी में लोगों को क्रय-विक्रय के लिए रात 11 से सुबह पांच बजे तक का समय दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट एवं मंडी प्रभारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि सब्जी मंडी में रविवार को साप्ताहिक बंदी पहले से ही निर्धारित है। यह पूरी तरह से लागू रहेगी। मंडी में साप्ताहिक अवकाश के दौरान सैनिटाइजिंग और सफाई का काम कराया जाएगा। इसके लिए सभी दुकानदारों को भी निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
लॉक डाउन में सैनिटाइजिंग का रखें ध्यान
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के दौरान सैनिटाइजिंग अभियान चलाया जाएगा। फैक्टरी और प्रतिष्ठान संचालक भी अपने-अपने यहां सैनिटाइजिंग कराएंगे।