फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DM-SSP inspect liquor shop

शराब की दुकानों के निरीक्षण को सड़क पर उतरे डीएम-एसएसपी

Mon, 07 Jun 2021 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
DM-SSP  inspect liquor shop
रसलगंज में देशी शराब की दुकानों का निरीक्षण करते डीएम चंद्र भूषण सिंह, एसएसपी - फोटो : CITY OFFICE
शराब कांड के बाद सख्ती शुरू हो गई है। रविवार को डीएम और एसएसपी ने रसलगंज से लेकर शीशियापाड़ा स्थित अंग्रेजी, देशी शराब से लेकर बीयर तक की दुकानों का निरीक्षण किया। सभी दुकानदारों का स्टॉक रजिस्टर देखा गया। इसके अलावा अनुज्ञापियों व सेल्समैन को हिदायत दी गई कि दुकान पर शराब नहीं पिलानी है। जहरीली शराब की बिक्री न की जाए। स्टॉक आने पर उसकी चेकिंग की जाए। अगर, किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो तत्काल प्रभाव से लाइसेंस निरस्त करते हुए जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने संयुक्त रूप से एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक विचित्र कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि देशी शराब अनुज्ञापी नुजहत की दुकान, अंग्रेजी शराब अनुज्ञापी मनीष गोयल की दुकान, बीयर के अनुज्ञापी वर्षा गोयल की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी चीजें पूरी
विज्ञापन

पाई गईं। शराब की दुकानों की नियमित चेकिंग के लिए संबंधित एसडीएम, आबकारी निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed