फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   District Panchayat will be an inspiration for youth: Jaiveer Singh

जिला पंचायत युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी : जयवीर सिंह

Mon, 11 Jan 2021 01:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat will be an inspiration for youth: Jaiveer Singh
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक को संबोधित करते भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत - फोटो : CITY OFFICE
जिला पंचायत परिसर में रविवार को पूर्व पीएम स्व. चौ. चरण सिंह और स्व. ठा. मलखान सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। साथ ही स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्व. ठा. नवाब सिंह चौहान व स्व. कुंवर श्रीनिवास शर्मा के नाम के द्वार का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्रज प्रांत भाजपा अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि पूर्व पीएम स्व. चौधरी चरण सिंह का सारा जीवन गांव गरीब और किसान के लिए समर्पित था। उन्होंने स्वतंत्र संग्राम की लड़ाई लड़ी, लाहौर अधिवेशन के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

लेकिन वह कभी झुके नहीं, प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने किसानों के दर्द को नहीं भूला। उन्होंने ठा. मलखान सिंह सहित अलीगढ़ मंडल के तमाम स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। माहेश्वरी ने कहा कि एमएलसी ठा. जयवीर सिंह ने इन महापुरुषों को याद कर युवाओं के लिए नया मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने युवा भाजपा नेता अभिमन्यु सिंह के ओजस्वी विचारों की सराहना की।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि पूर्व पीएम चौ. चरण सिंह का अलीगढ़ से घनिष्ठ संबंध रहा है। उनकी परिजन गायत्री देवी इगलास से विधायक रहीं। ठा. मलखान सिंह स्वतंत्रता संग्राम के स्तंभ थे। ठा. नवाब सिंह चौहान व स्व. कुंवर श्रीनिवास शर्मा स्वतंत्रता सेनानी थे। जिला पंचायत में आने वाले सभी लोग अब इन महापुरुषों को नमन कर पाएंगे। उनके महान त्याग व स्वतंत्रता के संघर्ष के लिए उनके प्रति ये हमारी श्रद्धांजलि है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी, अविश्वास प्रस्ताव और कोरोना संक्रमण काल में भी जिला पंचायत का काम रुका नहीं। इस अवधि में उनके द्वारा लगभग सवा करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए। ये कार्य जाति, धर्म के भेदभाव के बिना किए गए। कबीना मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने हमेशा विकास कार्यों में उनका मार्गदर्शन किया। अभिमन्यु सिंह ने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी किसानों के प्रति समर्पित हैं। वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का साकार करने के लिए समाज के सबसे निचले पायदान पर बैठे व्यक्ति के विकास को तत्पर हैं।

आज यह सिद्ध हो गया है कि भाजपा ही देश व प्रदेश का विकास कर सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने की। इस अवसर पर सांसद राजवीर दिलेर, विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर, राजकुमार सहयोगी व डॉ मानवेंद्र सिंह सहित पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह, यशपाल सिंह चौहान, रामसखी कठेरिया, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत महीपाल सिंह, डॉ उमेश कुमारी, सुधीर चौधरी सहित भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ब्रज क्षेत्र के सह संयोजक एवं ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष सौरव अग्रवाल सिक्ससंस, प्रदेश मंत्री पूनम बजाज, अनीता जैन, श्यौराज सिंह, सत्या सिंह सहित जिले के कई नेता एवं प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।

जिला पंचायत में परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण करते ब्रज क्?

जिला पंचायत में परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण करते ब्रज क्?- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed