Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Aligarh News
›
district judge of Mathura who is hearing the Raja Man Singh encounter case, is belongs to Aligarh
{"_id":"5f17f1158ebc3e637916afb5","slug":"district-judge-of-mathura-who-is-hearing-the-raja-man-singh-encounter-case-is-belongs-to-aligarh172","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 साल बाद राजा मान सिंह एनकाउंटर में फैसला सुनाने वाली जिला जज अलीगढ़ की हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 साल बाद राजा मान सिंह एनकाउंटर में फैसला सुनाने वाली जिला जज अलीगढ़ की हैं
अलीगढ़। 35 वर्ष पहले भरतपुर के राजा मानसिंह एनकाउंटर में हत्या के मामले में ऐतिहासिक सुनवाई करने वाली मथुरा की जिला जज साधना रानी ठाकुर अलीगढ़ की रहने वाली हैं। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से एलएलबी किया है। साधना रानी के भाई और उनका परिवार अभी भी अलीगढ़ में ही रहता है। उनके ऐतिहासिक भूमिका में आने से पूरा परिवार बेहद गर्व का अनुभव कर रहा है।
विज्ञापन
साधना रानी ठाकुर के बड़े भाई अजय गुप्ता कहते हैं कि वह विष्णुपुरी बेला मार्ग पर रहते हैं। साधना उनकी छोटी बहन है। साधना ने अलीगढ़ के टीकाराम इंटर कॉलेज से हाईस्कूल पास किया और एएमयू से एलएलबी का पाठ्यक्रम पूरा किया। इसके बाद उन्होंने 6 महीने सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस भी की। वह यूथ फेस्टिवल में भाग लेने के लिए मास्को भी जा चुकी हैं। उन्होंने पीसीएस जे की परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर ली थी। साधना रानी के पिता कैलाश चंद गुप्ता और मां मनोरमा को शुरू से ही उन से बहुत लगाव था। अजय गुप्ता कहते हैं कि वह चार बहन भाई हैं। सबसे बड़ी बहन अजीत गुप्ता डॉक्टर है और लखनऊ में रहती है। दूसरे नंबर के वह स्वयं (अजय गुप्ता) हैं जिनका अपना एक्सपोर्ट का काम है । तीसरे नंबर की बहन साधना रानी हैं। एक छोटे भाई हैं, जो गुरुग्राम में जनरल मैनेजर हैं। साधना के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा धवल ठाकुर कनाडा में इंजीनियर है और छोटा बेटा अर्पित ठाकुर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। उनके पति हरविंदर ठाकुर आर्मी के रिटायर्ड कर्नल हैं। मथुरा से पहले वह शाहजहांपुर में तैनात रह चुकी हैं और देवरिया की जिला जज रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।