मलखान सिंह जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्राइवेट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक डॉ विभव वार्ष्णेय ने इसकी पहल की हे।
इसके तहत सप्ताह में निर्धारित दिनों में कार्डियोलॉजिस्ट, स्किन स्पेशलिस्ट, मेडिसिन एवं फिजीशियन मरीजों को अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। इसका उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श देना है। शनिवार को हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में इस पर चर्चा की गई। इस बैठक में सीएमएस डॉ. जगवीर वर्मा, डॉ. वैभव जैन, डॉ. प्रदीप बंसल मौजूद रहे। ब्यूरो