फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   dispute in Gandhi park area

गांधीनगर में रंगबाजों ने दिखाई गुंडई, मारपीट-तमंचे लहराए

Mon, 16 Nov 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
dispute in Gandhi park area
महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र के गांधी नगर में दिवाली की देर रात रंगबाजों ने गुंडई दिखाते हुए एक युवक संग मारपीट की और जब बीच बचाव में एक वकील साहब आए तो उन्हें भी पीट दिया। इस दौरान तमंचे लहराए और जब पब्लिक ने उन्हें घेरने की कोशिश की तो पथराव कर भाग गए।
विज्ञापन

इस मामले में थाने में तहरीर देते हुए अधिवक्ता दीपक सैनी ने आधा दर्जन युवकों को नामजद किया है। तहरीर के अनुसार आरोपी युवक इलाके के ही एक युवक को हमारे दरवाजे के सामने पीट रहे थे। त्योहार के चलते हम सभी लोग भी दरवाजे पर खड़े थे। हमने यह कहते हुए ऐतराज जताया कि यहां झगड़ा न करो। इसी बात पर आरोपियों ने दीपक को खींच लिया और पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

साथ ही तमंचा दिखाते हुए यह धमकी दी कि अगर आगे से बीच में बोले तो परिणाम अच्छा नहीं होगा। इस पर इलाके के अन्य लोग आए तो नामजद पथराव कर भाग गए। सूचना पर पुलिस भी आई। पुलिस के आकर जाने के कुछ देर बाद फिर नामजद आए और धमकी देकर चले गए। इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed