{"_id":"608f07e28ebc3ec0d83427e0","slug":"discount-bag-in-vaishali-rpf-recovered-city-office-news-ali262328898","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैशाली में छूट बैग, आरपीएफ ने बरामद कर सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैशाली में छूट बैग, आरपीएफ ने बरामद कर सौंपा
विज्ञापन
वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (02553) में बिहार के सिवान जिले से टूंडला तक की यात्रा कर रहे दंपती का बैग ट्रेन में ही छूट गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर ने बताया कि मुकेश सिंह निवासी न्यू आगरा, दयालबाग, आगरा अपने परिवार के साथ ट्रेन में यात्रा कर रहे थे।
टूंडला स्टेशन पर वह उतर गए। वहां वह गाड़ी में अपना बैग भूल गए। उसमें 28890 रुपये व जरूरी कागजात रखे थे। इसकी सूचना उन्होंने आरपीएफ को दी। इसके बाद गाड़ी को गाजियाबाद व दिल्ली में दिखवाया गया तो बैग नहीं मिला।
अलीगढ़ जंक्शन पर उतरे यात्रियों को सीसीटीवी के माध्यम से चेक किया गया तो यहां एक लड़की के पास बताए गए हुलिये का बैग दिखाई दिया। जांच करने पर वह अवतार नगर कॉलोनी, सासनी गेट की निकली। उससे संपर्क कर बैग को वापस मंगवाया गया और मुकेश सिंह को अलीगढ़ जंक्शन पर बुलाकर उनके सुपुर्द किया गया।