फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Disadvantaged to make more than two children with government facilities

दो से अधिक बच्चे पैदा करने वालों को सरकारी सुविधाओं से करें वंचित

Wed, 03 Jan 2018 01:33 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 03 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
Disadvantaged to make more than two children with government facilities
जनसंख्या जेहाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी - फोटो : Amar Ujala
दो से अधिक बच्चा पैदा करने वालों को सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाए। इसके साथ ही जनसंख्या जिहाद पर रोक लगाने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाए। मंगलवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के नेताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि जिहाद व धर्म के नाम पर जो लोग जनसंख्या वृद्धि कर रहे हैं, ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। देश में दो बच्चों का कानून लागू हो। चार बीवी और 40 बच्चों की प्रथा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। असम में जो जनसंख्या के आंकड़े आए हैं वह चिंताजनक हैं।
विज्ञापन


एक विशेष संप्रदाय द्वारा योजनाबद्ध तरीके से जिहाद के रूप में धर्म के नाम पर जनसंख्या को बढ़ाया जा रहा है। उनका लक्ष्य देश के अधिक से अधिक संसाधनों पर काबिज होना है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण से देश की सभी समस्याओं का हल निकल जाएगा। बेरोजगारी, भुखमरी, गरीबी, हत्या, लूट, बलात्कार, झपट मारी, समस्याएं सिर्फ  जनसंख्या की वजह से हैं। चीन ने जनसंख्या पर नियंत्रण कर दुनिया के सबसे अधिक विकसित देशों में शुमार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ भारत जनसंख्या के बोझ तले दबता जा रहा है। अशोक पांडेेय ने कहा कि भारत में जनसंख्या जिहाद की वजह से आतंकवादी गतिविधियां निरंतर हो रही हैं। यहां के जिहादी भारत की सेना पर हमला कर रहे हैं। पत्थरबाजी कर रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा यदि सरकार हमारी मांगों को नहीं सुनती है तो बहुत जल्द हम दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। हरिशंकर शर्मा, मनोज सैनी, विजय पाराशर, संजय शर्मा, बबलू शर्मा, राजीव भोला, कुंज बिहारी मिश्रा, जयवीर शर्मा, अनिल वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed