फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Disabled person jumped into Ganga canal, not found even after 24 hours, search continues

Aligarh News: दिव्यांग ने गंग नहर में लगाई छलांग, 24 घंटे में भी नहीं मिला, तलाश जारी

Sun, 13 Jul 2025 01:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Disabled person jumped into Ganga canal, not found even after 24 hours, search continues
थाना जवां क्षेत्र के गांव लुहारा निवासी दिव्यांग राजीव कुमार (54) ने शुक्रवार रात नौ बजे के करीब गंग नहर में छलांग लगा दी। काफी तलाश करने के बाद भी उनका शनिवार शाम तक पता नहीं चला है। परिजनों ने पुलिस-प्रशासन से उनकी तलाश करने में मदद मांगी है।
विज्ञापन




पांच वर्ष पूर्व गिर जाने के कारण राजीव के कूल्हे व पैर में फ्रैक्चर हो गया था, जिससे वह दिव्यांग हो गए थे और वॉकर लेकर चलते थे। शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे वह दवा लेने के लिए टेंपो से कासिमपुर गए थे। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आए तो भाई टीकम सिंह उनकी तलाश में निकले।
विज्ञापन




रात्रि लगभग नौ बजे राजीव कासिमपुर नहर पुल पर बैठे मिले, टीकम ने उनसे घर चलने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया और अचानक गंग नहर में छलांग लगा दी। टीकम ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस चौकी कासिमपुर को दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और उनकी तलाश शुरू करा दी, स्थानीय लोगों की मदद से रात भर तलाश की जाती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन




शनिवार को राजघाट से गोताखोर बुलाए गए। सुबह दस बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक उन्होंने भी राजीव को तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। परिजनों ने बताया कि राजीव कुमार की चार पुत्रियां व एक पुत्र है। परिजन शनिवार देर रात तक उसकी तलाश करते रहे। परिजनों ने उसकी तलाश के लिए पुलिस प्रशासन से मदद मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed