फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Direct fight between the SP-BJP in Aligarh 43 vidhan sabha

UP Election 2022 : बिस्तरों पर लगी भीड़ ने दी शहर सीट पर सपा-भाजपा में सीधी लड़ाई की गवाही

Thu, 17 Feb 2022 12:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Direct fight between the SP-BJP in Aligarh 43 vidhan sabha
शहर सीट विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। सभी को मतगणना के बाद आने वाले परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। परिणाम क्या होगा? ये तो अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। मगर इतना जरूर है कि आंकड़ों के गुणा-गणित लगाकर सियासी ‘पंडित’ शहर विधानसभा सीट पर सीधी लड़ाई भाजपा-सपा में मान रहे हैं। कमोबेश यही गवाही मतदान के दिन बिस्तरों पर लगी भीड़ भी दे रही थी। उसी दिन से दोनों दलों के अपने-अपने दावे हैं। मगर धड़कनें भी दोनों की बढ़ी हुई हैं।
विज्ञापन

दस फरवरी को मतदान से पहले सभी दलों के अपने-अपने प्रयास थे। हर कोई मुद्दों व विरोधी लहर के दम पर भाजपा को घेरने और मतदाताओं को अपने पक्ष में रिझाने के लिए प्रयासरत रहा। मगर मतदान के दिन ध्रुवीकरण की जो तस्वीर दिखाई दी वो बिल्कुल इतर थी। न मुद्दे समझ में आ रहे थे और न किसी तरह के विरोध की लहर काम करती दिख रही थी। एक तबके की भीड़ हर मोहल्ले में जहां भाजपा के बिस्तरों के इर्द-गिर्द दिखाई दे रही थी तो दूसरे तबके की भीड़ सपा के बिस्तरों पर दिख रही थी। चाहे वह नजारा ऊपरकोट का हो, या शाहजमाल, रोरावर, भुजपुरा, तुर्कमान गेट, सराय रहमान, जयगंज आदि का क्यों न हो। हर तरफ सपा के अलावा मुसलिम वोटों को रिझाने के लिए दस फरवरी के पहले तक जी तोड़ मेहनत करने वाली कांग्रेस व बसपा के भी बिस्तर लगे थे। मगर भीड़ सपा के बिस्तरों पर साफ गवाही दे रही थी कि इस सीट पर भाजपा से सीधी लड़ाई सपा लड़ रही है।
विज्ञापन

अब मतदान को एक सप्ताह बीत जाने के बाद सियासी ‘पंडितों’ के और राजनीतिक दलों द्वारा जुटाए गए ब्योरे पर गौर करें तो शहर सीट पर लगभग 95 हजार मुस्लिम वर्ग के मतदान का अनुमान बूथ वार लगाया गया है। इसी तरह 1.55 लाख करीब हिंदू मतों के मतदान का अनुमान बूथ वार लगाया गया है। अब बस यह गणित कोई नहीं लगा पा रहा किस खेमे में कितना वोट पड़ा होगा। इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हां, दावा सीधे-सीधे भाजपा व सपा की लड़ाई का है। बस किसने किस वर्ग में सेंधमारी की होगी और बसपा व कांग्रेस ने इन दोनों को कितना-कितना नुकसान पहुंचाया होगा, ये परिणाम 10 मार्च को सामने आने पर ही साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं आंकड़े
- कुल मतदाता-395221
- कुल मतदान-251838
अनुमानित जातीय गणित
-1.45 लाख मुस्लिम में से करीब 95 हजार के मतदान का अनुमान
-2.50 लाख हिंदू में से करीब 1.55 लाख के मतदान का अनुमान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed