फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dimple topper in ICSE 10th

आईसीएसई दसवीं में डिंपल रहीं टॉपर

Mon, 18 Jul 2022 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Dimple topper in ICSE 10th
आईसीएसई बोर्ड में गगन स्कूल की टॉपर डिपंल अग्रवाल अपने परिजनों के साथ। - फोटो : CITY OFFICE
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जिामिनेशन ‘आईसीएसई’ के 10वीं के नतीजे रविवार शाम घोषित कर दिए गए। टॉप-थ्री में बालिकाओं ने अपना वर्चस्व कायम किया। गगन पब्लिक स्कूल की डिंपल अग्रवाल ने 500 में 487 अंक हासिल करके जिला टॉप किया।
विज्ञापन

जिले में आईसीएसई के सात स्कूल हैं, जिसमें 356 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। सभी स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। सभी स्कूलों ने सर्वश्रेष्ठ विषय के आधार पर नतीजे घोषित किए हैं। नतीजे घोषित होने से पूर्व किसी ने मंदिर की चौखट पर माथा टेका तो किसी ने दुआ मांगी। कोई वाहे गुरु की दरबार में अरदास लगाने पहुंचा तो कोई यीशु से कृपा बनाए रखने की मिन्नत की। करीब शाम पांच के बाद परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। जिले के टॉप-10 में छह छात्र और छह छात्राओं ने जगह बनाई। टॉप-5 में पांच बालिकाओं व एक बालक ने जगह बनाई।
विज्ञापन

गगन पब्लिक स्कूल की डिंपल अग्रवाल ने 500 में 487 अंक हासिल करके जिला टॉप किया। इसी स्कूल की मान्या गौड़ ने 482 अंक के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरा स्थान इस्लामिक मिशन स्कूल की आयशा जफर ने प्राप्त किया, जिन्हें 480 अंक मिले। चौथे स्थान पर इस्लामिक मिशन स्कूल की अक्शा रेहान व गगन पब्लिक स्कूल के यश राठौर रहे, जिन्हें बराबर 474 अंक मिले। पांचवें स्थान पर गगन पब्लिक स्कूल की मुस्कान वार्ष्णेय रहीं, उन्हें 466 अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed