फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dilip Kumar was conferred the honorary degree of D Litt by Aligarh Muslim University

डी लिट की मानद उपाधि पाने के साथ एएमयू के कोर्ट सदस्य भी रहे दिलीप कुमार

Thu, 08 Jul 2021 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dilip Kumar was conferred the honorary degree of D Litt by Aligarh Muslim University
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने डी लिट की मानद उपाधि प्रदान की थी। हालांकि इसको लेने के लिए वह दीक्षांत समारोह में आ नहीं सके थे। साथ ही दिलीप कुमार एएमयू कोर्ट के सदस्य भी रहे। दिलीप कुमार का बुधवार की सुबह निधन हो गया। कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने दिलीप कुमार के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन

उनके निधन से विश्वविद्यालय में और सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी और एएमयू उर्दू एकेडमी के पूर्व डायरेक्टर डॉ. राहत अबरार कहते हैं कि 22 फरवरी सन 2002 में तत्कालीन कुलपति डॉक्टर हामिद अंसारी के कार्यकाल में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था। इसमें दिलीप कुमार को भी आमंत्रित किया गया था। इस समारोह में ही उनको डी लिट की मानद उपाधि प्रदान की जानी थी, लेकिन अपनी बीमारी व अन्य कारणों के चलते वह मुंबई से अलीगढ़ नहीं आ सके थे। बाद में विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने मुंबई जाकर उन्हें उपाधि प्रदान की। दिलीप कुमार ने दीक्षांत समारोह के लिए छात्रों को शुभकामना संदेश भी भेजा था, जिसे समारोह के दौरान प्रस्तुत किया गया। इस समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए थे। इसके अलावा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति रहे लेफ्टिनेंट जनरल जमीरउद्दीन शाह के भाई नसरुद्दीन शाह ने भी दिलीप कुमार के साथ कई फिल्मों में अभिनय किया।
विज्ञापन

दिलीप कुमार के निधन से अलीगढ़ के सिनेमा प्रेमियों में भी शोक की लहर है। माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी ने बताया कि अलीगढ़ के ही रहने वाले पटकथा लेखक मनोज संतोषी ने दिग्गज अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है। उनके निधन पर तस्वीर के साथ यादें ताजा करते हुए कांग्रेसी नेता मनोज सक्सेना ने कहा कि मुलाकात में वह भी बेहद सहज और आत्मीयता के साथ मिलते थे। उनके साथ हुई मुलाकात अब एक सुखद याद बनकर रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed