{"_id":"69d56c9558a5c926b00e9c1d","slug":"digital-libraries-will-be-opened-in-73-panchayat-houses-of-atrauli-aligarh-news-c-108-1-atl1001-103989-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अतरौली के 73 पंचायतघरों में खुलेंगी डिजिटल लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अतरौली के 73 पंचायतघरों में खुलेंगी डिजिटल लाइब्रेरी
Wed, 08 Apr 2026 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
लाइब्रेरी के लिए आईं पुस्तकें। संवाद
अब युवाओं का गांवों में ही सिपाही से पीसीएस प्री तक की तैयारी करने का सपना साकार होने जा रहा है। शासन ने प्रत्येक पंचायत सचिवालय में डिजिटल लाइब्रेरी शुरू करने की योजना तैयार की है। प्रथम चरण में अतरौली ब्लॉक के 33, बिजौली के 22 और गंगीरी की 18 ग्राम पंचायतों का चयन इसके लिए हुआ है। जिले की 204 पंचायतें इस योजना के दायरे में हैं।
प्रथम चरण में इस योजना के लिए उन गांवों का चयन किया गया है जिनके पंचायत सचिवालयों में तीन से अधिक कमरे बने हुए हैं। डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के लिए प्रत्येक सचिवालय में सेल्फ स्टडी के लिए विभिन्न प्रकार की 868 किताबें उपलब्ध कराने के अलावा चार कंप्यूटर, वाईफाई इंटरनेट, प्रिंटर आदि की सुविधाएं दी जाएंगी। यहां बैठकर युवा अपनी जरूरत के हिसाब से किताबें पढ़कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
सबसे ज्यादा लाभ उन युवाओं को मिलेगा जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी तैयारी जारी नहीं रख सकते हैं। बीडीओ वेदप्रकाश ने बताया कि ब्लाॅक में किताबें आ गई हैं। जल्द ही पंचायत सचिवालयों पर फर्नीचर व कंप्यूटर पहुंच जाएंगे। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
अतरौली ब्लॉक के इन गांवों का हुआ है चयन
बैजला, नराैना आकापुर, राजमार्गपुर, चपौटा, धुर्रा प्रेमनगर, गोवली, इज्जतपुर, चकाथल, कौरह रघूपुरा, बहरावद, जामुना, पहाड़गढ़ी, जखैरा, अहमदपुरा, बहादुरपुर, भवीगढ़, चालाकपुर, चैंडौला सुजानपुर, दाऊदगढ़ी, गनेशपुर गोविंदपुर, गनियावली, कदौली, ककेथल, कलियानपुर रानी, लोहगढ़, मुहम्मदपुर बढ़ेरा, कनकपुर, पैंडरा, रायपुर मुजफ्ता, सूरजपुर, उस्मानपुर, गांव खेड़ा, फजलपुर।
बिजौली ब्लॉक के इन गांवों का हुआ चयन
दरी अलावलपुर, कासिमपुर खुशीपुरा, दादों, भीकमपुर, आलीपुर सीसई, सिंहपुर हिम्मतपुर, नरूपुरा कटका, रसैनी, सेफपुर, हरदोई, सांकरा, बढेपुरा, रामपुर चंदियाना, तेवथू, शेखूपुर सटकना, बूलापुर, तोछी, लहरा सलेमपुर, चौगानपुर, धुर्रा टोडरपुर, गोपालपुर, हामिदपुर।
गंगीरी ब्लॉक में ये गांव हुए चयनित
जिजाथल, बूढागांव, छर्रा रफातपुर, मोहकमपुर पिथनपुर, परौरा, पिपलोई, बरला, रहमापुर, बिलौना चितरासी, कनौवी, भुड़िया माजरा कसेर, बोनई, धनसारी, मऊपुर बहादुरपुर, सतरापुर, बढ़ारी बुजुर्ग, वाजिदपुर, जिरौली।
- प्रथम चरण में चयनित पंचायत सचिवालयों में डिजिटल लाइब्रेरी तैयार हो रही हैं। किताबें व अन्य सामग्री पहुंच गई है। युवाओं को लाइब्रेरी की सौगात जल्द ही सभी पंचायत में मिलेगी। - केपी सिंह, एडीओ पंचायत अतरौली