फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dharma Samaj in volleyball, Chiranjilal champion in handball

Aligarh News: वाॅलीबॉल में धर्म समाज, हैंडबॉल में चिरंजीलाल चैंपियन

Mon, 27 Apr 2026 02:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 27 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Dharma Samaj in volleyball, Chiranjilal champion in handball
विजेता टीम को प्रमाणपत्र देते एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह। संवाद
अस्मिता खेलो इंडिया महिला वॉलीबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल रविवार को ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के मैदान पर हुए। वाॅलीबॉल में धर्म समाज महाविद्यालय की टीम ने 15-13 के अंतर से जबकि हैंडबाॅल में चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज की टीम ने 18-7 के अंतर से जीत दर्ज कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


भारतीय खेल प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में धर्म समाज की टीम ने जिला वाॅलीबॉल एसोसिएशन की टीम को हराया। हैंडबॉल के फाइनल में चिरंजीलाल की प्रदेश विजेता टीम ने ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल काे शिकस्त दी। स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं हैंडबॉल में सेल क्लब की टीम को तीसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने विजेता और उप-विजेता टीमों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की पढ़ाई का खर्च वह स्वयं वहन करेंगे। जिला ओलंपिक एसोसिएशन के चेयरमैन श्याम कुंतेल ने जरूरतमंद खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय द्वारा भेजे गए प्रशस्ति पत्र भेंट किए। प्रतियोगिता का आयोजन हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव सुधीश कुमार सिंह व वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रेम सिंह लोधी ने किया।


जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव मजहर उल कमर सहित निर्णायक नवीन कुमार बिट्टू, अवधेश कुमार राव, जितेंद्र शर्मा, अवधेश सारस्वत, नवीन चौधरी और पवन कुमार राघव शामिल रहे। संचालन डॉ. चंद्रशेखर ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed