फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dhanipur mini airport will become national level

अलीगढ़ः धनीपुर मिनी एयरपोर्ट बनेगा राष्ट्रीय स्तर का

Fri, 28 Jan 2022 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dhanipur mini airport will become national level
आशीष श्रीवास्तव
विज्ञापन

धनीपुर मिनी एयरपोर्ट को अब राष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा बनेगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। मंत्रालय की ओर से प्रशासन को इस संबंध में पत्र आया है। इसमें हवाई अड्डे की हवाई पट्टी के विस्तारीकरण समेत अन्य कामों के लिए 300 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। इस पर हवाई अड्डे के प्रभारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट ने एसडीएम कोल को जमीन की व्यवस्था करने के लिए कहा है ताकि एस्टीमेट समेत संपूर्ण प्रस्ताव मंत्रालय को भेजे जा सकें।
अब साढ़े तीन किलोमीटर की होगी हवाई पट्टी
धनीपुर एयरपोर्ट पर हवाई पट्टी की लंबाई बढ़ाई जानी है। वर्तमान में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम से बनी इस हवाई पट्टी की लंबाई करीब डेढ़ किलोमीटर है। अब इसे राष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए मानकों के अनुरूप 3.50 किलोमीटर का किया जाएगा। बताते चलें कि जब यह महज हवाई पट्टी के नाम से जानी जाती थी, तब इसकी लंबाई मात्र एक किलोमीटर थी।
विज्ञापन

आचार संहिता के चलते टला उद्घाटन
अलीगढ़। धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का हाल ही में उच्चीकरण हुआ है। करीब 55.23 करोड़ रुपये के खर्च के बाद अब यह हवाई पट्टी धनीपुर मिनी एयरपोर्र्ट में बदल गई है। यहां सारा काम पूरा हो चुका है। बस उद्घाटन का इंतजार था। फिलहाल विधानसभा चुनाव 2022 की आचार संहिता के चलते उद्घाटन कार्यक्रम टल गया है। माना जा रहा है कि अगर इसके उच्चीकृत काम में गति आती है तो आगे और कुछ दिन के लिए उद्घाटन की प्रक्रिया टल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ सकती हैं हवाई पट्टियों की संख्या
अलीगढ़। जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में छह हवाई पट्टियां हैं। धनीपुर एयरपोर्ट का उच्चीकरण होता है तो यहां पर हवाई पट्टियों की संख्या बढ़ सकती है। वर्तमान में यहां एक हवाई पट्टी है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय, लखनऊ ने धनीपुर हवाई अड्डे की क्षमता विस्तार के लिए 300 एकड़ जमीन अधिग्रहण करने के आदेश दिए हैं। इसके अनुपालन में एसडीएम कोल से जमीन का नक्शा, राजस्व नक्शा, गाटा संख्या, रकबा, कितने किसान और उनकी जमीन प्रभावित होगी, आदि डाटा मांगा गया है। डाटा मिलने के बाद प्रस्तावित एस्टीमेट तैयार कराकर इसे मंत्रालय को भेजा जाएगा।
प्रदीप वर्मा, धनीपुर हवाई अड्डा प्रभारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed