फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dhanipur airport will be ready for international flights

अलीगढ़ : अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए तैयार होगा धनीपुर हवाई अड्डा

Tue, 22 Feb 2022 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dhanipur airport will be ready for international flights
आशीष श्रीवास्तव
विज्ञापन

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए धनीपुर हवाई अड्डे को तैयार किए जाने की कवायद शुरू हो गई है। फिलहाल, 19 सीटर विमानों के लिए तैयार किए गए इस हवाई अड्डे से भविष्य में 72 सीटर विमान उड़ान भरेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ट्रैफिक कम करने के लिए ये तैयारी की जा रही है। धनीपुर हवाई अड्डे के रनवे के विस्तार के लिए जमीन की तलाश का काम जोर-शोर से चल रहा है। इस सप्ताह के अंत तक रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अत्यधिक ट्रैफिक के चलते राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस समस्या का स्वत: संज्ञान लेते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय को दिल्ली हवाई अड्डे से 150 किमी की परिधि में स्थित छोटे हवाई अड्डों के विस्तारीकरण के आदेश दिए थे ताकि विमानों का ज्यादा ट्रैफिक होने पर विमानों को दूसरे हवाई अड्डों पर उतारा जा सके। 150 किमी के दायरे में अलीगढ़ का धनीपुर मिनी एयरपोर्ट, मेरठ व हिंडन के हवाई अड्डे आते हैं। अब इन सभी हवाई अड्डों के विस्तारीकरण की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

धनीपुर हवाई अड्डे के रनवे की बढ़ेगी लंबाई-चौड़ाई
अलीगढ़। धनीपुर मिनी हवाई अड्डे को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करने के लिए इसके रनवे की लंबाई, चौड़ाई बढ़ाने की तैयारी हो रही है। वर्तमान में इसका रनवे 1488 मीटर का है। अब इसे 72 सीटर विमानों के अनुरूप 1800 मीटर का किया जाएगा। चौड़ाई बढ़ाने से यहां कई विमान न केवल उतर सकेंगे, बल्कि हैंगर में कतारबद्ध खड़े किए सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहीत
अलीगढ़। धनीपुर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के संबंध में पिछले दिनों नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निदेशक एवं शासन के विशेष सचिव कुमार हर्ष ने प्रशासन को पत्र जारी कर 300 एकड़ भूमि की व्यवस्था करने के आदेश दिए थे। इसका नक्शा एवं मास्टर प्लान भी भेजा था। लेकिन इसमें दिशाओं का उल्लेख न होने के कारण यह काम टल गया था। हाल ही में नेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें बताया गया कि धनीपुर मिनी एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई, चौड़ाई एवं ऊंचाई बढ़नी है। तहसील कोल की टीम ने गांव निजामतपुर बोरना, खानगढ़ी एवं अलहदादपुर में जमीन देखी है।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ट्रैफिक का बोझ कम करने के लिए धनीपुर, मेरठ एवं हिंडन के हवाई अड्डों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का तैयार किया जा रहा है। धनीपुर हवाई अड्डे के रनवे की लंबाई-चौड़ाई बढ़ाने के लिए आसपास के गांव निजामतपुर बोरना, खानगढ़ी एवं अलहददापुर में जमीन देखी गई है। यहां के किसानों की भूमि अधिगृहीत की जाएगी। अभी यह काम प्रक्रिया में है। सप्ताह के अंत तक रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
- प्रदीप वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed