{"_id":"66511b3c88fe9bdcc3004394","slug":"devendra-became-secretary-by-one-vote-in-a-close-contest-aligarh-news-c-108-1-atl1001-101140-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कांटे की टक्कर में एक मत से सचिव बने देवेंद्र शर्मा, दिनेश सिंह चुने गए अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कांटे की टक्कर में एक मत से सचिव बने देवेंद्र शर्मा, दिनेश सिंह चुने गए अध्यक्ष
Sat, 25 May 2024 04:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 25 May 2024 04:27 AM IST
सार
अध्यक्ष पद पर दिनेश सिंह को सबसे अधिक 72 और सत्यप्रकाश अग्रवाल को 45 मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद पर मुकेश कश्यप, सह सचिव राजकुमार लोधी व कोषाध्यक्ष पद पर राजीव वार्ष्णेय को निर्विरोध चुन लिया गया।
विज्ञापन
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद खुशी जताते अधिवक्ता
- फोटो : संवाद
विस्तार
24 मई को अधिवक्ता कल्याण समिति का चुनाव हुआ। सचिव पद पर देवेंद्र शर्मा 59 और रवि कुमार 58 मत के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। एक मत से देवेंद्र शर्मा ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर दिनेश सिंह को सबसे अधिक 72 और सत्यप्रकाश अग्रवाल को 45 मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद पर मुकेश कश्यप, सह सचिव राजकुमार लोधी व कोषाध्यक्ष पद पर राजीव वार्ष्णेय को निर्विरोध चुन लिया गया।
विज्ञापन
ं
चुनाव अधिकारी कुशलपाल ने मतगणना परिणाम घोषित किए। चुनाव अधिकारी जगवीर सिंह, ठाकुर नंदन सिंह, विश्वेंद्र कुमार, विवेक शर्मा, श्रीपाल सिंह, पुष्प शर्मा, मनोज शर्मा, बनी सिंह, आराम सिंह, लखन सिंह, गिर्राज पाठक, यज्ञपाल भारती, वीरी सिंह, रोहन सिंह विनीत कुमार, पुष्कर वशिष्ठ, कुलदीप कौशिक, वीके गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन