फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Devalaya-like office dedicated to BJP

भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को देवालय समान कार्यालय समर्पित

Sat, 11 Jun 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Devalaya-like office dedicated to BJP
भाजपा कार्यालय के उद्घाटन पर हवन करते जनप्रतिनिध। - फोटो : CITY OFFICE
प्रदेश के नगर विकास व ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा है कि भाजपा आज अपने अनुशासित व संस्कारवान कार्यकर्ताओं की बदौलत वटवृक्ष व दुनिया की सबसे ज्यादा सदस्यों वाली पार्टी बनी है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं की सौम्यता और संस्कार ही हैं कि उन्हें देवतुल्य कार्यकर्ता कहा जाता है। आज इन्हीं देवतुल्य कार्यकर्ताओं को पार्टी का देवालय समान कार्यालय उन्हें समर्पित किया जा रहा है। ये बातें नगर विकास मंत्री ने कयामपुर स्थित पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय के शुभारंभ पर बतौर मुख्य अतिथि कहीं। इस दौरान हवन यज्ञ भी हुआ, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री ने गोरखपुर से अलीगढ़ सहित प्रदेश के 8 कार्यालयों का ऑनलाइन शुभारंभ करते हुए संबोधन किया।
विज्ञापन

इस दौरान मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री ने कहा कि संस्कारवान व अनुशासित कार्यकर्ताओं की जो ताकत भाजपा के पास है, वह किसी अन्य के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा कार्यकर्ता न माफिया है और न जमीनों पर कब्जे करता है। वह अपनी शिकायत लेकर भी थाने चौकी जाने के बजाय अपने नेताओं के पास जाता है। उन्होंने 2024 के चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा । इस दौरान मीडिया से बातचीत में मंत्री ने किसी सवाल का जवाब देने के बजाय कहा कि वे मंडल का दौरा करने आए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने आत्मनिर्भर भारत और रामराज्य की साकार होती कल्पना पर चर्चा की। आयोजन को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला प्रभारी एमएलसी श्रीचंद शर्मा, महानगर प्रभारी प्रमोद गुप्ता, जिलाध्यक्ष एमएलसी ऋषिपाल सिंह, सांसद सतीश गौतम ब्रज प्रांत अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत, विधायक राजकुमार सहयोगी, रविन्द्रपाल सिंह, मुक्ता राजा, अनिल पाराशर, एमएलसी डा. मानवेन्द्र प्रताप सिंह, हेमंत राजपूत आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब कुर्सी को लेकर विवाद, गोरखपुर से हुआ हस्तक्षेप
उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश के आठ कार्यालयों का उद्घाटन आनलाइन हो रहा था। इसी दौरान अलीगढ़ के कार्यक्रम में मंच पर कुर्सी को लेकर अव्यवस्था हो गई। इगलास के विधायक राजकुमार सहयोगी को मंच पर कुर्सी नहीं मिल पाई, जबकि कुछ पूर्व पदाधिकारी पहले से मंच पर कुर्सियों पर बैठे थे। इसे लेकर सांसद को माइक संभालना पड़ा और तल्ख लहजे में पूर्व पदाधिकारियों को प्रोटोकॉल का संदेश देते हुए मंच पर विधायक को बैठने के लिए कहा। इस पर एक पूर्व पदाधिकारी बड़बड़ाते हुए वहां से हट गए। तब विधायक इगलास को मंच पर स्थान मिला। इस दौरान अफरा - तफरी देख गोरखपुर में मौजूद पदाधिकारियों को वहां से अलीगढ़ में व्यवस्था दुरुस्त करने को कहना पड़ा और कहा कि सभी अनुशासन का परिचय दें।
देश को चौपट करने में कांग्रेस, प्रदेश की बदहाली को सपा - बसपा जिम्मेदार
गरीब कल्यान जनसभा में बोले नगर विकास मंत्री
देश की सोने की चिड़िया 70 साल में मिट्टी की हुई
भाजपा कार्यालय के शुभारंभ कार्यक्रम के उपरांत आयोजित गरीब कल्याण जनसभा में प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद देश को चौपट करने की जिम्मेदार कांग्रेस है। इसी तरह प्रदेश के गरीबों की बदहाली की जिम्मेदार सपा - बसपा है। जो भारत देश कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था। इन दलों की वजह से इस देश की सोने की चिड़िया मिट्टी की हो गई। मगर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने बदलाव शुरू कर दिया है। हर गरीब का विकास हो रहा है और देश का विकास हो रहा है।
नगर विकास मंत्री ने कहा कि अब देश अपने पुराने वैभव व गौरव की ओर लौट रहा है। दुनिया में आज देश को सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। देश के गरीबों और देश के विकास को देखते हुए यूपी में डिफेंस कोरिडोर बनाया जा रहा है। जिससे रोजगार की असीम संभावनाओं के साथ प्रदेश की इकोनॉमी भी बढ़ेगी। इस दौरान अलग अलग ब्लाकों से आईं महिलाओं को विभिन्न योजनाओं का लाभ देते हुए व पोषाहार सामग्री की डलिया भेंट करते हुए नगर विकास मंत्री ने गोद भराई की रस्म पूरी की। इस मौके पर राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, भाजपा प्रदेश महामंत्री व कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अश्वनी त्यागी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। यहां भाजपा नेताओं ने मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता राजेश भारद्वाज, भाजपा युवा मोर्चा महानगर टीम, विधायक रविंद्रपाल सिंह, मुक्ता राजा, अनिल पाराशर, राजकुमार सहयोगी आदि ने मंत्री को सम्मानित किया।

इन नामों को दूसरे पेज पकर दे सकते हैं।
ये रहे मौजूद
इन आयोजन में पूर्व विधायक संजीव राजा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मवीर लोधी, महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित गोस्वामी, महामंत्री वैभव गौतम, पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, पूनम बजाज, अनीता जैन, श्यौराज सिंह, इंजी. राजीव शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष सुबोध स्वीटी, प्रतीक शर्मा, प्रतीक चौहान, चंद्रमणी कौशिक, गौरव शर्मा, मनोज गौतम, पुष्पेंद्र सिंह जादौन, मनीष बूल, सुरेश सिंह, सुनील पांडेय, डा. दिनेश शर्मा, ब्लाक प्रमुख हरेंद्र सिंह एडवोकेट, ठा.बच्चू सिंह, विजय विक्रम सिंह चीकू, जय यादव, मधुलिका राघव, सुशील मित्तल, वीएस पॉल, राजेश भारद्वाज, अमित चौधरी, मोनू अग्रवाल, निखिल माहेश्वरी, डा.वैभव वार्ष्णेय, अनीता जैन आदि मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा व गोपाल माहेश्वरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed