फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Deputy CM will know the progress of Raja Mahendra Pratap University

अलीगढ़ः राजा महेंद्र प्रताप विवि की प्रगति जानेंगे डिप्टी सीएम

Fri, 17 Sep 2021 03:32 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:32 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM will know the progress of Raja Mahendra Pratap University
बुधवार को राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय अलीगढ़ को लेकर रजिस्ट्रार व शिक्षा अधिकारियों से उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मुलाकात करेंगे। वह विश्वविद्यालय के संबंध में अब तक की प्रगति जानेंगे। गौर हो कि विवि के लिए 100 करोड़ रुपये की डीपीआर तैया की गई थी, लेकिन अभी तक धनराशि जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की त्रयोदशी में शामिल होने आ रहे उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सर्किट हाउस में दोपहर 12:45 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार संजीव सिंह, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उप मुख्यमंत्री, विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट जानेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के लिए लोधा और मूसेपुर गांव में 93.41 एकड़ भूमि तय होने के बाद इसके निर्माण की रूपरेखा तैयार की गई है। 101.41 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट का टेंडर हरियाणा के हिसार की संस्था ईश्वर सिंह एंड एसोसिएट ने 88 करोड़ रुपये में हासिल किया है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ दिनों में अलीगढ़ आ सकते हैं, जो मिनी एयरपोर्ट सहित कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसी क्रम में राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय का शिलान्यास भी कर सकते हैं। रजिस्ट्रार संजीव सिंह ने बताया कि उप मुख्यमंत्री से वह मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed